Coronavirus india: 24 घंटे में 6088 नए positive

भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा corona positive सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस Covid-19 संक्रमित बढ़कर एक लाख 18 हजार हो गए हैं।

Publish: May 23, 2020, 01:57 AM IST

Photo courtesy : istock
Photo courtesy : istock

विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संसार भर में कुल 5,190,496 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनमें से नए केस 107,085 सामने आए। भारत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में विश्व में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। जो अब तक का एक दिन में मिले मरीजों का रिकॉर्ड है। भारत में 24 घंटे में नए 6,198 सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 118,226 हो गई है।

पहले नंबर पर यूएएस है जहां कुल मरीजों की संख्या 1,620,902 है जिनमें 28,179 नए मामले सामने आए हैं। वहीं ब्राजील दूसरे नंबर पर है यहां कुल मरीजों की संख्या 310,921 है, वहीं 17,564 नए मरीज पाजिटिव मिले हैं। रशिया 317,554 पाजिटिव मरीजों की संख्या के साथ तीसरे नंबर पर है। यहां नए केसों की संख्या 8,849 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 18 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है,। हालांकि 48 हजार लोग स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले एक दिन में 6088 मामले सामने आए हैं। वहीं,मरने वालों की संख्या 3583 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,12,359 थी। कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां 41642 केस मिल चुके हैं, जबकि 11726 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की 1454 हो गई है। तमिलनाडु में 13967 केस मिले हैं, जिसमें से 6282 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 94 की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर 13 हजार के करीब केसों के साथ गुजरात है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। गुजरात की 773 और चौथे नंबर पर दिल्ली की 194 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में सिर्फ 88 लोगों की ही जान गई है। फिलहाल देश के लिए एक राहत देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 40 फीसदी यानी लगभग 48 हजार लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 3131 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 5515 लोग संक्रमित हैं। राज्य में 138 की मौत हुई है। वहीं, गुजरात में 12905 कोरोना के केस हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 773 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11659 मरीज  हो गए हैं। इसमें से 5567 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 194 लोगों की जान गई है।

आंध्र प्रदेश में 2647, असम में 203, बिहार में 1982, छत्तीसगढ़ में 128, हरियाणा में 1031 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में अब तक 1449 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में 1605 लोग कोविड 19 के मरीज हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5981 है और मरने वालों की संख्या 270 है।