Lockdown 5.0 : लॉकडाउन 5.0 में ज्यादा छूट, खुलेंगे बाजार
coronavirus india : लॉकडाउन 5.0 में ज्यादा छूट होगी। गोवा ने 15 दिन और लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव दिया है।

Lockdown 4.0 खत्म होने में दो दिन बचे हैं। Lockdown 5.0 में क्या छूट दी जाएगी और राज्य इसके लिए कितना तैयार हैं यह जानने के लिए गृह मंत्री अमित शाह लॉक डाउन को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की। अब तक लॉकडाउन के सभी चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राज्यों के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मुखातिब होते थे। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री से सामंजस्य बैठाने का ज़िम्मा गृह मंत्री को सौंपा गया है।
गृह मंत्री ने कोरोना संकट के दौर में सभी मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों कि स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। गृह मंत्री ने गुरुवार को राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से राज्यों की स्थिति जानने के साथ साथ लॉक डाउन के बारे में राय भी मांगी। लॉक डाउन का चौथा फेज अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से बात कर राज्यों की स्थिति की समीक्षा की।
सूत्रों के अनुसार ज्यादातर राज्य केवल कंटेनमेंट जोन में ही सख्ती चाहते हैं। इसका अर्थ यह है कि राज्यों में लॉकडाउन 5.0 में ज्यादा छूट होगी। ज्यादा बाजार खोले जाएंगे। आवागमन आसान होगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 15 दिन और लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव दिया है।
I spoke to HM Shah on phone and I feel lockdown may be extended for 15 more days. However, we demand that there should be some relaxations - restaurants should be allowed with social distancing at 50 per cent capacity. Many people also want gyms to resume: Goa CM Pramod Sawant pic.twitter.com/TksPgKLAOs
— ANI (@ANI) May 29, 2020
गृह मंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्री से की गई बात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉक डाउन 5.0 की गाइडलाइन को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है। कोरोना के मामले देश भर में लगातार बढ़ ही रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना अधिक नज़र आ रही है। लॉकडाउन बढ़ाया जाता है, तो लॉकडाउन के पांचवे चरण में रियायतें कितनी दी जाएंगी और गतिविधियों को लेकर कितनी छूट दी जाएगी इसको लेकर अभी असमंजस की स्थिति बरकार है। जल्द ही इसको लेकर घोषणा हो जाएगी।