Earthquake updates : झारखंड और कर्नाटक में भूकम्प

शुक्रवार सुबह कर्नाटक के हंपी और झारखंड के जमशेदपुर में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। जमशेदपुर में भूकम्प की तीव्रता 4.7 रही।

Publish: Jun 05, 2020, 10:00 PM IST

शुक्रवार सुबह झारखंड और कर्नाटक में भूकम्प के झटके महसूस किया गए हैं। झारखंड में जमशेदपुर और कर्नाटक के हम्पी में भूकम्प के झटके महसूस किए। सुबह तकरीबन  सात बजे के आस पास झारखंड के जमशेदपुर तो वहीं कर्नाटक के हम्पी में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह आए भूकम्प की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी ने कर दी है।

 

हंपी में 4.0 तो जमशेदपुर में 4.7 रही तीव्रता

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया कि शुक्रवार सुबह कर्नाटक के हंपी और झारखंड के जमशेदपुर में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक के हंपी में आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तो वहीं जमशेदपुर में भूकम्प की तीव्रता 4.7 रही। एएनआई ने इस जानकारी की नेशनल सेंटर फॉर सिज्मोलॉजी के हवाले से ज़रिए से पुष्टि की है।

दिल्ली को दहला चुका है भूकम्प 

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में  भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे। भूकम्प का केंद्र नोएडा को बताया गया था। भूकम्प की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। दिल्ली में महज़ पिछले छह महीने में 11 बार भूकम्प के झटके आ चुके हैं। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले डेढ़ महीने से राजधानी में भकंप का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में दिल्ली में अब तक पिछले डेढ़ महीने में 11 बार भूकम्प के झटके महसूस हो चुके हैं।