सीहोर में अल्प वर्षा के कारण सूखने लगी सोयाबीन की फसल, परेशान किसानों ने की मुआवजे की मांग

सीहोर में पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो रही है। इससे परेशान किसानों ने खेतों में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल उनकी मांग है कि फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।

Publish: Aug 10, 2025, 04:42 PM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

सीहोर। बारिश की कमी के कारण अक्सर खेतों में फसले सूख जाती है। जिससे किसानों के सामने बड़ी समस्या बन जाती है। और वह इसकी भरपाई नहीं कर पाते हैं। जिससे परेशान होकर वे सरकार से मदद मांगते हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर में पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो रही है। इससे परेशान किसानों ने खेतों में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। 

किसानों ने सरकार से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है। इसका सबसे ज्यादा असर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के क्षेत्र इछावर में दिखा है। यहां सोयाबीन की फसल बुरी तरह खराब हुई है। यहां के गांव खेरी में भी ग्रामीणों द्वारा अपने खेतों में खड़े होकर प्रदर्शन जारी है। जिसमें कई किसान शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: MP में 15 अगस्त से बंद होगी डायल 100 सेवा, अब डायल 112 पर दर्ज होंगी शिकायतें

दरअसल स्थानीय किसानों को कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी खेतों का अब तक निरीक्षण नहीं किया गया है। वहीं आंकड़ों के अनुसार सीहोर जिले में अब तक 647 मिमी बारिश हुई। जो पिछले साल के दौरान इसी अवधि में 748 एमएम बरसात हुई थीं। इछावर में इस वर्ष 614 एमएम पानी गिरा है। पिछले साल तक यहां 964 मिमी बारिश हुई थीं।