Sushant Singh Rajput : नहीं रहा संभावनाओं से भरा एक सितारा

Bollywood news updates : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म के हीरो थे सुशांत सिंह

Publish: Jun 15, 2020, 03:12 AM IST

courtesy:telangana today
courtesy:telangana today

बॉलिवुड अभिनेता के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के इस कदम ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है वहीं उनके फैन्स स्तब्ध हैं। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा - मैं स्तब्ध हूं..यह कुछ अविश्वसनीय सा है। उसने मुझे बहुत प्यार दिया.. मैं उसे बहुत मिस करूंगा। उसकी ऊर्जा, उसका उत्साह और चेहरे पर दिखती वाली स्मित मुस्कान.. सबकुछ। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दें। सुशांत के करीबी और परिवारवालों को मेरी संवेदनाएं' 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत काफी समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। उनके घर से ऐसी दवाइयां व कागजात बरामद हुई है जिससे पता चलता है कि वे डिप्रेशन के मरीज थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उनके दोस्त घर आए हुए थे जिसके बाद रात में वे अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तब दरवाजा तोड़ा गया और वे फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। 

सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णियां के रहने वाले हैं। उनकी बहन राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेटर हैं और वे चार बहनों में अकेले भाई थे। इस घटना की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को फोन करके दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है। 

सुशांत ने धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, शुद्ध देशी रोमांस, काय पो छे, केदारनाथ और छिछोरे जैसे फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। इसके पहले सोमवार उनकी पूर्व मैनेजर रही दिशा सालिआन ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। पवित्र रिश्ता में उनके दमदार अभिनय देख उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर आने लगा जिसके बाद उन्होंने इस धारावाहिक को बीच में ही छोड़ दिया था। फिल्म 'काय पो छे' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा सुर्खियां तब मिलीं जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था। इस फिल्म में लोगों ने उनके अभिनय की जमकर सराहना की थी।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों लगातार फिल्म जगत से ऐसी खबरें आ रही हैं कि लॉकडाउन के चलते रुके काम की वजह से फिल्म जगत, टीवी जगत में काम करने वाले काफी लोग बेहद निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। बॉलीवुड के लिए भी वर्ष 2020 मुश्किल भरा साबित हो रहा है। इसके पहले इमरान खान और ऋषि कपूर जैसे महान अभिनेताओं की भी मृत्यु हुई थी।