भिंड में सर्राफा व्यापारी ने किया सुसाइड, देर रात घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

व्यक्ति शहर का प्रतिष्ठित व्यापारी था, उनकी पहचान विशाल टेंट हाउस वालों के नाम से शहर में बनी हुई थी।

Updated: Jul 16, 2023, 03:06 PM IST

सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया
सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की मध्य 1 बजे की बताई जा रही है। व्यापारी के नाम की पुष्टि रिपुदमन सिंह भदौरिया के रूप में हुई है, जो भिंड के गौरी इलाके में रहता था। 

यह भी पढ़ेंः MP में तालिबानी सजा: तीन युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, विडियो हुआ वायरल, 6 लोगों पर FIR

परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात रिपुदमन खाना के बाद अपने कमरे में सोने चले गए, परिवार जन भी सोने चले गए, अचानक रात के 1 बजे के करीब रिपुदमन के कमरे से गोली चलने की आवाज से परिवार के सदस्य कमरे में देखने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिले। शव खून से लथपथ था। इस बात की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। व्यापारी की पहचान विशाल टेंट हाउस वालों के नाम से शहर में बनी हुई थी।

यह भी पढ़ेंः घायल जिलाध्यक्ष से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, शिवराज सरकार को दी चेतावनी  

कोतवाली थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के मुताबिक पुलिस ने रूम को सील कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर पुलिस को लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है। मृतक ने गोली कनपटी पर मारी है। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच में जुटी हुई है।