दगाबाज घर आ रहे हैं, जनता सावधान...
मप्र की कमलनाथ सरकार को गिराने का माध्यम बने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। बेंगलुरु की होटल से रहे ये विधायक अब अपने घर लौट रहे हैं। उनके इस कदम से नाराज कांग्रेस के साथी विधायकों ने इन्हें दगाबाज बताते हुए जनता को आगाह किया है कि सौदेबाज घर आ रहे हैं, इनसे सावधान रहें।

भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी 22 बागी विधायक रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। बीती रात वे भोपाल पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यीमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। अब ये अपने क्षेत्र में पहुंचेंगे। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा जाने के उनके निर्णय पर साथी विधायकों ने तीखी नाराजगी जताई है।
हम सभी को मिलकर कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के सम्मान एवं स्वाभिमान को जो ठेस लगी और जो धोका हुआ उसकी लड़ाई लड़नी है..।
— Jitu Patwari (@jitupatwari) March 21, 2020
भाजपा द्वारा किया गया यह कृत्य जनता के जनादेश का अपमान है, जिसे हमें सम्मान में परिवर्तित करने के लिए संघर्ष करना है..।pic.twitter.com/pyR4QMaKoA
पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यहक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी को मिलकर कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के सम्मान एवं स्वाभिमान को जो ठेस लगी और जो धोखा हुआ उसकी लड़ाई लड़नी है। भाजपा द्वारा किया गया यह कृत्य जनता के जनादेश का अपमान है, जिसे हमें सम्मान में परिवर्तित करने के लिए संघर्ष करना है। सरकार गिरी है, हौसले अभी भी जिंदा है - फिर लड़ेंगे, फिर जीतेंगे...।
चंबल ग्वालियर की जमीन वीर सपूतों की वीर भूमि भी कहलाई है
— Kunal Choudhary (@KunalChoudhary_) March 21, 2020
लेकिन
कुछ गद्दारों ने इसके वैभव को धूल धूसरित भी किया है..। अब इस इलाके से गद्दारों को मिटाना है,
सौदेबाजी और बिकाऊ नेताओं को उनकी औकात दिखाना है।
कालापीपल से कांग्रेस विधायक व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कांग्रेस को मंझधार में छोड़ने वाले विधायकों पर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि दिल्ली की सरजमीं पर "वे" जयचंदों के साथ मुस्कुरा रहे है...। उनके हाथों में देश कैसे हो सकता है महफूज़ जो गद्दारों को थपथपा रहे है...। चौधरी ने ट्वीट में लिखा कि गद्दारों का सियासत में हो रहा है स्वागत और जयचंदों के साथ भाजपा कर रही है देशभक्ति की बात..। यह है नकली राष्ट्रवादी पार्टी की असल जात..। अगले ट्वीट में कुणाल ने लिखा- कोरोना से खतरनाक वायरस, सत्ता की दलाली के बाद मध्यप्रदेश की पवित्र जमीन पर आ रहे हैं..। सावधान ये लोग पैसे के लिए कोई भी सौदेबाज़ी कर सकते हैं। इन धोखेबाजों से जनता और कार्यकर्ता दूर रहे..। चंबल-ग्वालियर की जमीन वीर सपूतों की वीर भूमि भी कहलाई है लेकिन कुछ गद्दारों ने इसके वैभव को धूल धूसरित भी किया है...। अब इस इलाके से गद्दारों को मिटाना है, सौदेबाजी और बिकाऊ नेताओं को उनकी औकात दिखाना है।