वर्षों पुराना रिकॉर्ड जलकर राख, जिला कोर्ट में लगी भीषण आग

इंदौर जिला कोर्ट परिषर में लगी भीषण आग से 50 साल पुराना रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से देर रात आग पर काबू पाया गया।

Updated: Apr 09, 2021, 06:36 AM IST

Photo courtesy: mp braking
Photo courtesy: mp braking

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एमजी रोड स्थित कोर्ट परिसर के रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। आग लगने से दशकों से सहेज कर रखा रिकॉर्ड जल कर खाख हो गया। वर्षों पुराने रिकॉर्ड को बचाने के लिए 50 से ज्यादा टैंकर पानी बहाया गया।तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है। आग लगने की जानकारी उस वक्त पता चली जब कोर्ट के केरम रूम में वक़ील  केरम खेल रहे थे।तभी उन्हें कागज़ के जलने की बदबू आई। वकीलों ने जलने की ज़गह की खोज की तो पता चला कि कोर्ट के बेसमेंट के रिकॉर्ड रूम में आग लगी है।

फ़ौरन ही आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच कर कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है जिस ज़गह आग लगी थी वहाँ वकीलों के चैम्बर बने थे।जिसके चलते आग पर काबू पाने में कठिनाई आ रही थी। इधर, ज़िला कोर्ट परिसर में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुँचे। 

आग इतनी भीषण थी काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग पर काबू पाने के लिए 80 से ज्यादा लोगों की टीम देर रात तक जुटी रही। डीआईजी मनीष कपूरिया घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम 7.30 आग लगने की जानकारी मिली।घटना स्थल पर पुलिस दल पहुँचा। जेसीबी की सहायता से दीवार तोड़ना चाही लेक़िन पुरानी बिल्डिंग होने की वज़ह से दीवारों में दरार आ गई। चूँकि बिल्डिंग पुरानी है इसका कोई से भी हिस्सा  जेसीबी से तोड़ना खरतनाक हो सकता है।इसलिए पोकलेन मशीन बुलवाई गई, पोकलेन मशीन के ज़रिए सुरंग किया गया।उसके बाद बेसमेंट के अंदर लगी आग पाइप से पानी डाल कर बुझाया गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग बुझा ली गई। हालांकि आग लगने के बाद कितना रिकॉर्ड जल गया है इसका पता नही चल पाया है। फ़िलहाल आगजनी की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।तो वहीं आग लगने की घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।