Digvijaya singh : टाइगर शिवराज इतना मत डरो
Shivraj Cabinet Portfolios : दिग्विजय सिंह ने पूछा, आठ दिन गुज़रे अब तक विभागों का आवंटन क्यों नहीं

मध्य प्रदेश में मंत्रिमडल विस्तार हुए आठ दिन से ज़्यादा का समय बीत चूका है। लेकिन अब तक शिवराज कैबिनेट में मंत्रियों के पदों का बंटवारा नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पदों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर आठ दिन गुज़र जाने के बाद भी अब तक विभागों का आवंटन क्यों नहीं हुआ है?
क्या टाइगर दन्त विहीन हो चुका है
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंत्रिपद आवंटन में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या टाइगर नख-दन्त विहिन और दीन - हीन हो चुका है? पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान के लिए गले की फांस बन चुका विभागों के बंटवारे पर चुटकी लेते हुए कहा है कि 'देखते हैं कौन अपनी टेरेटरी छोड़कर भागता है।'
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के 8 दिन पूरे हुए। विभाग आवंटन के लिए सीएम का वर्कआउट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। क्या टाइगर नख-दंत विहीन, दीन-हीन हो चुका है ? देखते हैं कौन अपनी टेरेटरी छोड़कर भागता है !
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 10, 2020
टाइगर शिवराज इतना मत डरो !
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में अशोक नगर जिलाधिकारी का पद खाली रहने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरते हुए पूछा है कि आखिर अशोक नगर कलेक्टर के सेवानिवृत हुए 11 दिनों के बाद भी किसी नए जिलाधिकारी को अशोक नगर जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ क्यों नहीं किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ग्यारह दिन बाद भी सिंधिया जी को सही अधिकारी नहीं मिल रहा है। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा है कि 'टाइगर शिवराज इतना मत डरो!'
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा था कि टाइगर जिंदा है। फिर कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कहा था कि टाइगर जिंदा है। स्वयं को टाइगर बताने वाले इन दोनों नेताओं के बीच अपने समर्थक मंत्रियों को अहम् विभाग देने को लेकर विवाद जारी है। इसी खींचतान में विभाग वितरण में देरी हो रही है। कांग्रेस नेता दिग्विज्य सिंह ने इसी को लेकर दोनों नेताओं पर तंज किया है।