मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 25 जनवरी से फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते ठंड लगभग गायब हो गई है। हालांकि, 25 जनवरी से ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना है, जो पूरे सप्ताह बना रह सकता है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते ठंड लगभग गायब हो गई है। गुरुवार को जबलपुर, खरगोन, खंडवा समेत सात शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रात के समय तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बीते छह दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाओं का असर नजर आ रहा है। हालांकि, 25 जनवरी से ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना है, जो पूरे सप्ताह बना रह सकता है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (मौसम में बदलाव) और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हैं, जिसके कारण दक्षिण-पूर्वी हवाएं प्रदेश में चल रही हैं। अब ये हवाएं उत्तरी हो जाएंगी, जिससे ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 25 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, दिन-रात के तापमान में गिरावट की संभावना
वहीं गुरुवार को मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। इसके अलावा खंडवा में 31.1 डिग्री, खरगोन में 31 डिग्री और जबलपुर, नर्मदापुरम, सिवनी में 30.4 डिग्री तापमान रहा। बैतूल में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दूसरी ओर, पचमढ़ी और ग्वालियर में ठंड का असर अब भी नजर आ रहा है।
प्रदेश में रात के समय पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में 9.1 डिग्री, मंडला में 9.5 डिग्री और भोपाल में 16.2 डिग्री रहा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम सहित अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (तेज) हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटा तक है। प्रदेश में इनका असर कम है, लेकिन इन हवाओं की रफ्तार घटने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी का अंतिम सप्ताह ठंड के चरम पर होता है। इस बार भी 24-25 जनवरी से ठंड बढ़ने के संकेत हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है, और ठंड पूरे प्रदेश में तेज हो सकती है।