दिग्विजय सिंह और कमल नाथ 26 सितंबर को एक दिनी ब्यावरा प्रवास पर

MP By Poll 2020: विधायक गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृहग्राम मोर्चाखेड़ी जाएंगे दिग्विजय सिंह और कमल नाथ

Updated: Sep 26, 2020, 11:57 PM IST

Photo Courtesy: Navbharat times
Photo Courtesy: Navbharat times

भोपाल। राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ 26 सितंबर 2020 को ब्यावरा जाएंगे। दोनों नेता विधायक गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृहग्राम मोर्चाखेड़ी जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के विशेष विमान द्वारा भोपाल आएंगे और भोपाल से ब्यावरा जाएंगे। वे ब्यावरा से मोर्चाखेड़ी ग्राम जाएंगे। मोर्चाखेड़ी विधायक गोवर्धन दांगी का निवास स्थान है।  ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का बीते दिनों कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। विधायक गोवर्धन सिंह दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पहले उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पतला में भर्ती करवाया गया था। 15 सितंबर को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।  

 

दिग्विजय सिंह दौरा कार्यक्रम   

शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए जीवन भर कार्य करने वाले गोवर्धन दांगी ने  2018 में पहली बार ब्यावरा सीट से चुनाव लड़ा था। भाजपा के नारायण सिंह पंवार को हरा कर वे विधानसभा पहुंचे थे। राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह का प्रवास कार्यक्रम जारी करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे भीड़ में न जुटें और कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।