MP कांग्रेस मीडिया विभाग का विस्तार, 3 नए उपाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता और 2 संभागीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति

अवनीश बुंदेला, संतोष सिंह गौतम, आरपी सिंह को मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं शहरयार खान, नीलाभ शुक्ला, प्रवीण धौलपुरे और अमीनुल सूरी को प्रवक्ता बनाए गए हैं।

Updated: Apr 11, 2023, 06:02 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस कमेटी में नियुक्तियों का दौर जारी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनाव से ठीक पहले मीडिया विभाग का विस्तार किया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में 3 नए उपाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता और 2 संभागीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक अवनीश बुंदेला, संतोष सिंह गौतम, आरपी सिंह को उपाध्यक्ष में नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक संतोष सिंह गौतम की नियुक्ति शोभा ओझा की अनुशंसा पर हुई है। शेष दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले के सलाह पर हुई है।

इसके अलावा शहरयार खान, नीलाभ शुक्ला, प्रवीण धौलपुरे और अमीनुल सूरी को प्रवक्ता बनाए गए हैं। जबकि अमित चौरसिया और शिवम शुक्ला भी संभागीय प्रवक्ता बनाए गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को महज अब 6 महीने ही बचे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस अपने मीडिया टीम को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।