Ujjain: फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन का उज्जैन दौरा, महाकाल के किए दर्शन

निजी दौरे पर इंदौर आए फ्रांस के राजदूत इमैनुएल पत्नी के साथ उज्जैन भी पहुंचे

Updated: Nov 07, 2020, 10:28 PM IST

Photo Courtesy: Patrika
Photo Courtesy: Patrika

उज्जैन। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर का दर्शन किया। भोपाल में फ्रांस विरोधी प्रदर्शन के कुछ दिन बाद फ्रांस के राजदूत का उज्जैन दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। इमैनुएल लेनिन के उज्जैन दौरे की जानकारी स्थानीय प्रशासन के अलावा किसी को नहीं थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक लेनिन शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ निजी दौरे पर इंदौर आए थे। यहां से समय निकालकर उन्होंने उज्जैन भ्रमण करना चाहा। इसके बाद वह सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उज्जैन पहुंचे।महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद होने की वजह से वे नंदी के हॉल तक ही गए। इस दौरान मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की तरफ से उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर भी भेंट की गई।

लेनिन ने महाकाल का मंदिर देखने के बाद रामघाट पर शिप्रा नदी के किनारे भी गए। इसके बाद वह इंदौर रोड पर प्राचीन शनि मंदिर देखने भी गए। राजदूत दंपति इंदौर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि लेनिन के महाकाल दौरे की जानकारी सिर्फ जिला प्रशासन को थी। प्रशासन ने इस दौरे की भनक स्थानीय मीडिया कर्मियों को भी नहीं लगने दी थी। इस पूरे दौरे को मीडिया को दूर रखा गया था।