Heat wave : भोपाल में 8 साल का सबसे गर्म दिन, 45 डिग्री तापमान

आज सबसे ज्यादा नौगांव में 46.3 डिग्री तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट अगले 2 दिन और तीखे होंगे गर्मी के तेवर

Publish: May 27, 2020, 07:28 AM IST

नौतपा के दूसरे दिन भोपाल में आसमान से आग बरसी। मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में चढ़ते पारे को लेकर मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक सीवियर हीट स्ट्रोक चलने से मौसम काफी गर्म रहेगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब सभी को मानसून 2020 का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 15 जून के बाद एमपी में दस्तक देगा। 

मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के अनुसार भोपाल का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर का तापमान 42.4 जबलपुर 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, दमोह, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव,रीवा,सीधी, सतना में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार गुजरात, राजस्थान से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आपको बता दें कि 8 साल बाद पहली बार भोपाल में 26 मई को तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश के लिए 2 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है, तीसरे दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।