MP By Poll: ग्वालियर में कमल नाथ की रैली 18 सितंबर को

Kamal Nath: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ग्वालियर में करेंगे उप चुनाव अभियान का शंखनाद, पहले यह होनी थी 12 सितंबर को

Updated: Sep 10, 2020, 08:38 PM IST

Photo Courtesy: India Tv
Photo Courtesy: India Tv

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के करीब आते ही राजनीतिक सरगर्मियां अपने उफान पर हैं। उपचुनाव जीतने के लिए सभी दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में उपचुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें पार्टी के खाते में करने हेतु कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 18 सितंबर को ग्वालियर में विशाल रैली करेंगे। इस रैली के साथ वे चुनाव अभियान का विधिवत शंखनाद करेंगे।

अपनी इस दो दिनी यात्रा की जानकारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा है कि सुन लो भाजपाइयों, कमलनाथ आ रहे हैं 18-19 को। 

Click: Kamal Nath: जनता तो छोड़िए कार्यकर्ता ही बीजेपी से दु:खी

सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है, 27 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव जीतना है जिसका जनता सम्पूर्ण तरीके से मन बना चुकी है। जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की जो रैली पहले 12 सितंबर को होनी थी। किन्हीं कारणों की वजह से यह कार्यक्रम टल गया है। उन्होने बताया कि अब यह रैली 18 सितंबर को आयोजित होगी।जहां हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर दिखाई देंगे।साथ ही सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी में अंतर्कलह चल रहा है, उनके सभी नेता अलग अलग घूमते नजर आ रहे हैं।