Monsoon 2020 : 2-3 दिन में खत्म होगा ग्वालियर-चंबल का सूखा

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून 2002 सक्रिय, जारी रहेेेेगी बारिश

Publish: Jun 23, 2020, 02:28 AM IST

मध्य प्रदेश का ग्वालियर चंबल का इलाका अभी भी गर्मी की मार झेल रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में 25 जून तक मानसूनी बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी इलाकों में मानसून अपनी उसी रफ्तार से सक्रिय रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं जबलपुर, भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर, शहडोल और भोपाल संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। सुहागपुर में 6 सेंटीमीटर, नरसिंहपुर में 5 सेंटीमीटर, कोतमा, गौहरगंज, पचमढ़ी, भोपाल, करनजिया, सिरमौर, बरेली, बुधनी और होशंगाबाद में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई

प्रदेश के कई संभागों में जोरदार बारिश के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि हवा के ऊपरी भाग में उड़ीसा में एक चक्रवात बना हुआ है,जो अब छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ के रास्ते वो मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। मानसून इंदौर से रायसेन होते हुए खजुराहो तकपहुंचा है। यह अब खजुराहो से आगे बढ़ते हुए ग्वालियर चंबल सहित पूरे प्रदेश को कवर करेगा।  इसी के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के 40 जिलों में झमाझम बारिश जारी है,वहीं प्रदेश का ग्वालियर,चंबल इलाका अभी गर्मी में तप रहा है। ग्वालियर में जून के महीने में भी 41 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। जल्द ही ग्वालियर चंबल में बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।