मध्य प्रदेश के 40 जिलों में नहीं पहुंचा मानसून, जून में 38 फीसदी बारिश कम हुई

मध्य प्रदेश में 24 जून को मानसून ने एंट्री ली थी। तब से अब तक 15 जिले ही मानसून ने कवर किए हैं। जबकि 40 जिलों में एंट्री नहीं हो पाई है।

Updated: Jun 29, 2026, 04:12 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 जून को मानसून ने एंटर किया था। वहीं एंट्री के साथ ही प्रदेश के 15 जिले को मानसून ने कवर कर लिया था, लेकिन इसके बाद मानसून एक ही जगह ठहर गया और इसकी रफ्तार धीमी हो गई। नतीजतन बीते सात दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के पूरे हिस्सों को कवर नहीं कर पाया। वहीं अब तक मध्य प्रदेश के 40 जिलों में एंट्री नहीं हो पाई है। हालांकि इन जिलों के किसानों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को एमपी के 15 जिले-बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अलीराजपुर, इंदौर, धार और हरदा में मानसून की दस्तक हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल, ग्वालियर समेत 40 जिलों में मानसून का इंतजार है। इधर, छत्तीसगढ़ के कोरिया में भी किसान बेसब्री से मानसून की इंतजार रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून तक मानसून सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। इसके बाद के 2-3 दिनों में इसके मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है।

मानसून की लंबी इंतजार के बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्री मानसून सक्रिय है, जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार, 29 जून के लिए प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, उज्जैन, देवास और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, छतरपुर, राजगढ़, विदिशा, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, हरदा, शिवपुरी, अशोकनगर, कटनी, नरसिंहपुर, गुना, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ में तेज बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं ग्वालियर, भिंड, निवाड़ी, श्योपुर, मुरैना, नीमच और मंदसौर में बूंदाबांदी देखने को मिलेगा।