दुल्हन की मुंह दिखाई में पड़ोसन बोली- ये तो काली है, महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे

मध्यप्रदेश के भिंड में रंगभेद, मुंह दिखाई की रस्म में पड़ोसन की टिप्पणी पर हुआ विवाद, महिला ने काटे दांत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Updated: Jun 04, 2021, 04:03 PM IST

Photo Courtesy: Webdunia
Photo Courtesy: Webdunia

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में रंगभेद का एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। यहां दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में पड़ोसन ने उसे काली कह दिया। इसपर किसी महिला ने कहा की गोरी लड़कियां तो बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती हैं। इसी टिप्पणी को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद मामला थाने पहुंचा जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गांव बराेेसा के कछपुरा का है। गांव में विवाह के बाद नयी दुल्हन की मुंह दिखाई करने की परंपरा है। इस रस्म के लिए लड़के के घर पड़ोस की महिलाएं जमा होती हैं। कछपुरा में एक घर में ऐसे ही मुंह दिखाई की रस्म धूमधाम से मनाई जा रही थी। पड़ोस की महिलाएं दुल्हन को नेग देकर उसका चेहरा देख रहीं थीं। उधर घर की महिलाएं विवाह गीत गा रहीं थीं।

इस दौरान दुल्हन को देख एक पड़ोसन ने टिप्पणी करते हुए ये तो काली है। तभी एक और पड़ोसन तपाक से बोल पड़ी की गोरी लड़कियों के तो कईयों से चक्कर होते हैं। गोरी लड़कियां तो बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती हैं। गांव की ही एक 17 वर्षीय किशोरी को यह बात बुरी लगी, क्योंकि वह भी गोरी थी और किशोरी उस महिला से लड़ पड़ी। यहां दुल्हन के घरवालों ने किसी तरह उन्हें अपने-अपने घर भेजा, लेकिन किशोरी का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

यह भी पढ़ें: शटर गिरा कर युवक युवतियां कर रहे थे एक्सरसाइज, पुलिस ने जिम को किया सील

किशोरी ने घर जाकर यह बात अपनी मां को बताई। लड़की की मां ने उस महिला की सास से जाकर शिकायत करने के लिए कहा और किशोरी अपनी बहन के साथ उस महिला रेखा के घर चली गई। दोनों बहनें जब रेखा की सास से उसकी शिकायत करने लगीं तो रेखा भड़क गई। इतना ही नहीं वह दोनों बहनों से साथ भिड़ गई। इस दौरान महिला में किशोरी के पेट में दांत काट लिया, वहीं दोनों बहनें भी मिलकर उसके बाल खींचने लगी और खूब पिटाई की। इसके बाद दोनों पक्ष सीधे थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।