MP Congress: भोपाल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रदीप सक्सेना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत

MP Election 2023: चुनाव पूर्व भोपाल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मोनू सक्सेना की जगह प्रदीप सक्सेना बने जिलाध्यक्ष

Updated: Oct 20, 2023, 11:19 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव मतदान में अब एक महीने से भी कम समय बाकी है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने पार्षद प्रदीप सक्सेना को भोपाल शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय से इस संबंध में बयान जारी कर बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता प्रवीण सक्सेना को जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

प्रवीण सक्सेना इंजीनियर संजीव सक्सेना के छोटे भाई है और दो बार के पार्षद हैं। इससे पहले मोनू सक्सेना भोपाल जिलाध्यक्ष थे। भोपाल कांग्रेस कमेटी में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब राजधानी की सभी सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।