MP Exit Polls: मध्य प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार, अधिकांश एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बढ़त

चुनाव परिणाम 3 दिसंबर घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले गुरुवार को तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। मध्य प्रदेश को लेकर अबतक आए अधिकांश एग्जिट पोल्स कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है।

Updated: Nov 30, 2023, 07:47 PM IST

भोपाल। देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले गुरुवार को तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। मध्य प्रदेश को लेकर अबतक आए अधिकांश एग्जिट पोल्स कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश में  बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है। माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर TV9 भारतवर्ष का Exit Poll जो सामने आया है उसके मुताबिक राज्य में कांग्रेस 111 से 121 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। TV 9 के सर्वे में भाजपा 106 से 116 के बीच सिमटती नजर आ रही है। वहीं, अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जाएंगी।

एबीपी न्यूज सी वोटर द्वारा जारी एग्जिट पोल में भी राज्य में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस 113 से 137 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं, भाजपा 88 से 113 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। जन की बात के सर्वे में भी कांग्रेस को बढ़त है। इसमें कहा गया है कि पार्टी 102 से 125 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं, भाजपा 100 से 122 सीटें ला सकती है।

दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए सर्वे में भी कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनती नजर आ रही है। भास्कर समूह द्वारा जारी पोल के मुताबिक कांग्रेस 105 से 120 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, भाजपा 95 से 115 के बीच सिमटती नजर आ रही है। अन्य के खाते के 0 से 15 सीटें आ सकती है।