MP में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा फ्लॉप, महीने में औसतन पांच मरीज ही उठा रहे लाभ
योजना में यात्रियों की न्यूनतम संख्या सुबे की सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है। शासन इस योजना पर हर महीने 2.5 करोड़ रुपए खर्च करती है। सबसे अधिक लाभार्थी रीवा जिले के हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश वासियों को बेहतर चिकित्सक सेवाओं के लिए “पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा” योजना प्रारंभ की थी। लेकिन, इस योजना में यात्रियों की न्यूनतम संख्या सुबे की सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है। वर्ष 2024 से अब तक सिर्फ 85 यात्रियों ने एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाया है।
सरकार इस योजना पर हर महीने 2.5 करोड़ रुपए खर्च करती है। वहीं औसतन 5 मरीज इसका फायदा उठा रहे हैं। सबसे अधिक लाभार्थी रीवा जिले के हैं। बता दें राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज से मरीजों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा दी है। से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजना की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं। इस सेवा में जनता कम रूचि ले रही है, साथ ही विभाग के जनप्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इसका उपयोग नहीं करे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर में पहुंची भोपाल में बनी फिल्म होमबाउंड, CM ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
बता दें सरकार हेलिकॉप्टर का प्रतिघंटे 40 और हवाई जहाज का प्रति घंटे 60 का फिक्स किराया कंपनी को देती है। लेकिन इतने घंटे की सेवाओं का सही से उपयोग ही नहीं हो पा रहा है। हेलिकॉप्टर का एक घंटे का किराया सवा तीन लाख तो वहीं हवाई जहाज का 2 लाख रुपए प्रति घंटा है। यानी कि राज्य शासन हेलिकॉप्टर का 1 करोड़ 20 लाख और हवाई जहाज का 1 करोड़ 30 लाख रुपए का भुगतान प्रति माह करती है। जो अनावश्यक आर्थिक बोझ बड़ा रहा है।