भोपाल में दो बच्चों की मां से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पति से अलग रह रही महिला को प्रेम के जाल में फंसाया, बच्चों को साथ रखने का दिया झांसा, प्रेगनेंट होने पर छोड़ कर भागा प्रेमी

भोपाल। राजधानी में पति से अलग रह रही दो बच्चों की मां से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की मदद के नाम पर दोस्ती की, फिर अपने प्रेम के जाल में फंसाकर उसके साथ लिवइन में रहने लगा। जब महिला गर्भवती हो गई तो प्रेमी उससे झगड़ा करने लगा। और एक दिन महिला और उसके बच्चों को छोड़कर भाग गया।
महिला ने मामले की शिकायत भोपाल के पिपलानी थाने में दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसकी शादी तुड़वाई। फिर शादी का झांसा देकर लिवइन में रखा। उसका शारीरिक शोषण किया, जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगर निवासी महिला के दो बच्चे हैं। वह प्रेमी के चक्कर में दो साल से अपने पति से अलग रह रही है। हथाईखेड़ा निवासी असद खान पेशे से ड्राइवर है, उसने ने महिला को शादी का झांसा देकर उसे अपने घर में डेढ़ साल तक रखा। इस दौरान वह उसके पहले पति के बच्चों का भी ख्याल रखता था, लेकिन 2-3 महीने में ही उसकी असलियत सामने आ गई। वह महिला से बेरुखी करने लगा जब महिला गर्भवती हो गई तो वह उसे छोड़कर भाग गया। आखिकार महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।