उज्जैन में 12 मजदूरों पर चढ़ा ट्रक

सभी मजदूर सड़क के किनारे सो रहे थे. वे 28 अप्रैल को राजस्थान के जैसलमेर से लौटे थे.

Publish: Apr 29, 2020, 09:02 PM IST

उज्जैन से एक दर्दनाक खबर आ रही है. उज्जैन के भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के साडू माता मंदिर के पास 12 मजदूरों पर एक ट्रक चढ़ गया. तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर सड़क के किनारे सो रहे थे. वे 28 अप्रैल को राजस्थान के जैसलमेर से लौटे थे. सभी मजदूर उज्जैन के मोहनपुरा के रहने वाले हैं.

सभी मजदूर जैसलमेर से सीधे मोहनपुरा पहुंचे थे. लेकिन मोहनपुरा में रहने वाले लोगों ने बिना जांच के मजदूरों को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया.

इसके बाद मजदूर जांच कराने के लिए पैदल ही अस्पताल पहुंचे लेकिन देर हो जाने पर रात में सभी सड़क पर ही सो गए.

इस बीच इंदौर से मैदा लेकर आ रहे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वो सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया.