ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा, MP सरकार ने CBI जांच को भी दी मंजूरी
ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई गई अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। जस्टिस ए.के. सिंह की वेकेशन बेंच के सामने उसके वकील ने कहा है कि समर्थ जिला अदालत में सरेंडर करेंगे।
भोपाल। ट्विशा शर्मा केस में अब केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की एंट्री हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस केस को CBI को सौंपने की मंजूरी दे दी है। साथ ही ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की मंजूरी दे दी है।
ट्विशा के परिजनों ने शव का दोबारा पीएम कराने के लिए अर्जी दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को यह आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान मौजूद ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह के वकील कहा कि उन्हें दूसरे पोस्टमॉर्टम से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उन्होंने मांग की पोस्टमॉर्टम के बाद शव को ससुराल वालों (आरोपी के परिवार) को सौंप दिया जाए।
एसजी (सॉलिसिटर जनरल) ने कहा दूसरे पोस्टमॉर्टम का मतलब किसी पर उंगली उठाना नहीं है, बल्कि इससे सभी पक्षों का भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पहली रिपोर्ट की सही होने या संबंधित डॉक्टर की काबिलियत पर कोई शक नहीं है। सीनियर एडवोकेट मृगेंद्र सिंह ने कहा कि समर्थ सिंह अपनी जमानत अर्जी वापस लेना चाहते हैं और ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहते हैं।
हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया जाए कि वह उनकी जमानत अर्जी पर उसी दिन फैसला करे, लेकिन इसका सॉलिसिटर जनरल ने विरोध किया। एसजी ने आगे कहा कि क्या जांच के इस चरण में आरोपी का कोई अधिकार है? वह सरेंडर करना चाहता है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पोस्टमॉर्टम के मामले में कोर्ट में बात करने का उसका कोई अधिकार नहीं है।
ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के लिए दिल्ली एम्स से भोपाल आएगी, जो भोपाल एम्स में पीएम करेगी। पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इधर, राज्य सरकार ने केंद्र से मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसके लिए शुक्रवार को प्रस्ताव पत्र भेजा गया।
बता दें कि मॉडल ट्विशा शर्मा की मुलाकात अपने पति समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर है। दिसंबर 2025 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी, लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की सास और पति ने मिलकर उसकी हत्या की है। वह दोबारा शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे हैं। इस वजह से वह एम्स से शव भी नहीं ले रहे।




