गुना में नदी में डूबे दो बच्चे, दोनों की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा
जिले में दो बच्चों की नदी में गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना कुंभराज जिले के खेजरा रामा गांव की है। दोनों की उम्र 6-8 साल बताई गई। नाबालिग के शव नदी से बाहर निकाले जा चुके हैं। दरअसल, दोनों नाबालिग शाम के वक्त नदी में नहाने गए थे। साढ़े 9 बजे के लगभग मछली पकड़ने के जाल से शव बाहर निकाले जा सके।

गुना। जिले में दो बच्चों की नदी में गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना कुंभराज जिले के खेजरा रामा गांव की है। दोनों नाबालिगों के शव नदी से बाहर निकाले जा चुके हैं। दरअसल, दोनों शाम के वक्त नदी में नहाने गए थे। इस दौरान वे नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों की उम्र 6 से 8 साल बताई गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने देर रात दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला।
मीडिया खबरों के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान लल्लू बैरागी, पुत्र (ईश्वर बैरागी) और कबीर मीना पुत्र (मनीष मीना) के रूप में हुई हैं। बच्चे शाम 6 बजे गांव के पास स्थित नदी में नहाने निकले थे। परिजनों ने घर पर बच्चों का काफी देर तक इंतजार किया। उनके वापिस नहीं आने पर दोनों को ढूंढना शुरू किया। देर रात गांव में छानबीन के बाद दोनों के कपड़े नदी के पास मिले थे।
यह भी पढ़ें: जबलपुर के घाटों में बाढ़, भेड़ाघाट-ग्वारीघाट डूबा, बरगी बांध के 17 गेट खोले गए
कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन तेज कर दी। जिसके बाद करीब साढ़े 9 बजे के लगभग मछली पकड़ने के जाल से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले जा सके। दोनों को नजदीकी जिला अस्पताल कुंभराज रेफर रिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी आज रिपोर्ट आएगी।