ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण हाड़सा, यात्रियों से भरी दो नावों की टक्कर, कई लोगों की मौत
बीच नदी में हुई सामने से टक्कर, 120 यात्रियों से भरी नाव पलटकर डूब गई, कई लोग लापता, रेस्कयू ऑपरे में जुटी एनडीआरएफ

जोरहाट। असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव दुर्घटना में 120 यात्रियों से भरी नाव पलटकर डूब गई। यहां जोरहाट जिले में नीमती घाट के पास यात्रियों से भरी दो नावों में सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयंकर था कि एक नाव वहीं पलट गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में हुई इस हादसा को लेकर दुख जताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक नाव माजुली (ब्रह्मपुत्र नदी में एक नदी द्वीप) से निमती घाट की ओर आ रही थी जबकि दूसरी नाव विपरीत दिशा में जा रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों नावों पर 100 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें एक सरकारी नाव थी और एक नाव जो पलटी वह प्राइवेट नाव थी।
देखिए कैसे डूब गई नाँव और बह गए यात्री…
— Manogya Loiwal मनोज्ञा लोईवाल (@manogyaloiwal) September 8, 2021
Live #video of Boat capsizing after colliding with another boat in river #Brahmaputra in #Assam
Both were ferrying passengers. Many feared missing in Jorhat in #Assam pic.twitter.com/hhhVSjQCk8
अधिकारियों के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने 41 लोगों को बचा लिया है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता है। इस हादसे में एक महिला का शव मिला है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। नाव के डूबने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे तीसरे नाव पर सवार किसी शख्स ने बनाया है।
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, धोनी बने टीम के मेंटर
असम की इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'असम में हुई नाव दुर्घटना से दुखी हूं। नाव में सवार यात्रियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।
Saddened by the boat accident in Assam. All possible efforts are being made to rescue the passengers. I pray for everyone’s safety and well-being.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हालात पर नजर बनाए हुए हैं और केंद्र सरकार हरसंभव मदद को तैयार है।