हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल राजभवन पहुंच गए हैं। उनके साथ गृहमंत्री अनिल विज भी हैं। यहां वे गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Updated: Mar 12, 2024, 11:41 AM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा को लगातार झटके लग रहे हैं। राज्य में भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी जजपा का गठबंधन टूट गया है। बस औपचारिक ऐलान बाकी है। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर के भी इस्तीफा देने की खबर है।

राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

उधर, राजभवन में भी गहमागहमी है। यहां पर एक हजार लोगों के लंच का इंतजाम किया गया है। सूत्रों की मानें तो यहां नए सिरे से शपथग्रहण समारोह हो सकता हैं।