मजदूरों ने बहुत दु:ख झेेेेले हैं, इन पर केमिकल मत डालिए
उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रवासी मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को सैनिटाइज करने के लिए उन पर रसायन का छिड़काव किया गया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने कहा कि मजदूरों ने पहले से ही बहुत दु:ख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत।

दिल्ली।
दिल्ली, हरियाणा,नोएडा से आए सैकड़ों मज़दूर व उनके परिजन बरेली आए हैं। सुभाषनगर इलाके में पहला कोराेना संक्रमित युवक मिलने के बाद पूरे इलाके को अच्छे से सैनिटाइज किया गया है। इसके बाद सैटेलाइट बस अड्डे पर बाहर से आने वाली बसों को भी यात्रियों के साथ में सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा पैदल आने वाले कुछ यात्रियों को भी नगर निगम व फायर ब्रिगेड की टीम ने सोडियम हाइपो क्लारोइड युक्त पानी की बौछार डालकर सैनिटाइज किया। इसके बाद बहुत सारे बच्चों ने अपनी आंखों में जलन की शिकायत की है। आंखों में जलन की शिकायत के बावजूद किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
इस अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने पर बरेली के जिलाधिकारी ने ट्वीट किया कि इस वीडियो की पड़ताल की गई, प्रभावित लोगों का सीएमओ के निर्देशन में उपचार किया जा रहा है। बरेली नगर निगम एवं फायर ब्रिगेड की टीम को बसों को सैनेटाइज़ करने के निर्देश थे, पर अति सक्रियता के चलते उन्होंने ऐसा कर दिया। सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दु:ख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे।
यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए।
मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे। pic.twitter.com/ftovaFHR5q
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 30, 2020