मोदी-शाह का नया हथियार पेगासस
न्यायपालिका, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी कर रही सरकार।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार द्वारा की जाने वाली जासूसी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नया हथियार पेगासस है। इसका उपयोग न्यायपालिका, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मोदी-शाह को नापसंद आने वाले व्यक्तियों की जासूसी में किया जा रहा है। पेगासस कैसे आपकी जासूसी कर सकता है इसके लिए गुगल कीजिए।
ModiShah have been using PEGASUS to spy on Judiciary Politicians Activists and host of other people whom ModiShah detest. Please check on google what PEGASUS can do to your Privacy.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 6, 2020
गौरतलब है कि पेगासस स्पाइवेयर ऑपरेशन पर पहली रिपोर्ट वर्ष 2016 में सामने आई, जब संयुक्त अरब अमीरात में एक मानवाधिकार कार्यकर्त्ता को उनके आईफोन 6 पर एक एसएमएस लिंक के साथ निशाना बनाया गया था। हाल ही में व्हाट्सएप के ज़रिये इज़रायली स्पाइवेयर पेगासस की मदद से कुछ अज्ञात इकाइयाँ वैश्विक स्तर पर लोगों की जासूसी करने का खुलासा हुआ था। इस जासूसी के शिकार भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हुए हैं। व्हाट्सएप ने इस बात को माना है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय न्यायालय में पेगासस स्पाइवेयर विकसित करने वाली कंपनी एन.एस.ओ. ग्रुप पर मुकदमा दायर किया है। हालाँकि एनएसओ ने कहा कि वह पेगासस की सेवाएँ केवल सरकारों और उनकी एजेंसियों को बेचता है। माना जाता है कि पेगासस दुनिया में सबसे उत्तम स्पाइवेयर में से एक है। यह iOS और Android दोनों उपकरणों को हैक कर सकता है।
Click गैरों पे करम, अपनों पे सितम करने पर मजबूर शिवराज!
जासूसी के लिये पेगासस ऑपरेटर एक खास लिंक उपयोगकर्त्ताओं के पास भेजता है। इस पर क्लिक करते ही यह स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर बिना परमिशन ही ऑटोमेटिक इंस्टॉल हो जाता है। इस स्पाइवेयर के नए संस्करण में लिंक की भी आवश्यकता नहीं होती, यह सिर्फ एक मिस्ड वीडियो कॉल द्वारा ही इंस्टॉल हो जाता है। स्पाइवेयर इंस्टॉल होने के बाद आपके फोन से जुड़ी सारी जानकारियाँ चुरा ली जाती हैं।
पेगासस पासवर्ड द्वारा सुरक्षित सिस्टम को भी निशाना बना सकता है। पेगासस मोबाइल में स्टोर जानकारी व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे कम्युनिकेशन एप के मैसेज चुरा सकता है।
पेगासस का ऐतिहासिक महत्व
ग्रीक माइथोलॉजी में ग्रीक माइथोलॉजी में पेगासस बुद्धिमत्ता और प्रसिद्धि का प्रतीक है। पेगासस की उत्पत्ति देवता पोसाएडन और मेडूसा से हुई थी। यह एक सफेद रंग का ताकतवर घोड़ा होता है, जिसके बड़े-बड़े पंख होते हैं।