मशहूर सितारवादक देबू चौधरी औऱ एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल नही रहे, कोरोना से हुआ निधन
एक्टर बिक्रमजीत ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2003 में एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने आरक्षण, मार्डर-2 जैसी फिल्मों में काम किया था।

दिल्ली। भारत मे कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। कोरोना संक्रमण से मशहूर सितार वादक और पद्मभूषण पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 85 साल के थे। दो दिन पहले उनकी कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें बुधवार रात दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। लॉकडाउन की वजह से उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह हृदयगति रुक जाने से जान निधन हो गया। उधर, मशहूर अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल भी कोरोना की जंग हार गए। वे 52 साल के थे। निधन की ख़बर आने के बाद बॉलीबुड सहित टेलीविजन जगत में शोक का माहौल है।
देबू चौधरी के बेटे प्रतीक चौधरी ने सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था। अब देबू चौधरी नही रहे। भारत सरकार ने 1992 में कला के क्षेत्र में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उन्होंने सेनिआ संगीत घराना के पंचू गोपाल दत्ता और संगीत आचार्य उस्ताद मुश्ताक अली खान से संगीत की शिक्षा मिली थी।
वहीं, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "आज सुबह कोरोना की वजह से अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर थे, जिन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था।"
Sad to hear about the demise of actor Major Bikramjeet Kanwarpal this morning due to #Covid.
A retired army officer, Kanwarpal had played supporting roles in many films and television serials.
Heartfelt condolences to his family & near ones.
ॐ शान्ति !
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बिक्रमजीत ने 2003 में एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने पेज-3, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर-2, 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में काम किया था।
गौरतलब है देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमित मामले सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हो रही हैं। बीते दिन भारत में 3,521 मौतें रिकॉर्ड की गई। दुनिया में बीते 24 घंटे में हुई मौत में हर चौथी मौत भारत में हुई है।