हरियाणा के भिवानी में लैंडस्लाइड, पहाड़ गिरने से 3 लोगों की मौत, 10-11 गाड़ियां दबीं

भिवानी के तोशाम इलाके में पहाड़ के टुकड़ों के नीचे करीब दो दर्जन लोग दबे, खनन के दौरान हुआ हादसा, रेस्क्यू में आ रही दिक्कतें

Updated: Jan 01, 2022, 09:47 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

भिवानी। नए साल के पहले दिन हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यहां के तोशाम इलाके में खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरा था। जिसकी वजह से सड़क से गुजर रहे कई वाहन दब गए।

शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हादसा हुआ। जिसमें 20 से 25 लोग दब गए। रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तीन मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रास्ते में सैकड़ों टन वजन के पहाड़ के टुकड़े गिरे हैं। जिसके नीचे पोकलेन मशीनें, ट्रक और यात्री वाहन भी दबे हैं। मलबा बेहद भारी होने की वजह से उसके टुकड़े करके हटाने की कोशिशें जारी हैं।

और पढ़ें: तिरुपति बालाजी मंदिर में दिल खोल कर भक्तों ने किया दान, हुंडी में 833 करोड़ का आया दान

 शुक्रवार तक तोशाम के डाडम में NGT ने खनन पर रोक लगा रखी थी, जिसके हटते ही शनिवार से काम शुरू हुआ और हादसा हो गया। खनन स्थल पर बड़ी संख्या में ढुलाई वाहन और खनन उपयोगी मशीनें मौजूद थी, ये सभी पहाड़ के नीचे दब गईं। पहाड़ के टुकड़ों को ड्रिल मशीन से काटकर निकाला जा रहा है। मृतकों को निकाला जा रहा है, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना स्थल पर मजदूरों समेत आम यात्रियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।