सामान चढ़ाने के दौरान प्लेन में ही सो गया मजदूर, मुंबई से UAE के लिए रवाना हुई फ्लाइट

मुंबई में INDIGO के कार्गो कंपार्टमेंट में सामान लोड कर रहा था मजदूर, इसी दौरान झपकी लगी और सो गया, नींद खुली ने हवा में था, मेडिकल चेकअप के बाद वापस मुंबई भेजा गया

Updated: Dec 15, 2021, 06:02 AM IST

मुंबई। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, एक मजदूर को फ्लाइट के कार्गो कंपार्टमेंट में नींद लग गई। इसके बाद जब उसकी आंखें खुली तो वह हवाई सफर में था। कुछ देर बाद जब विमान रुकी तो वह हजारों मील दूर अबू धाबी में था।

उड्डयन नियामक DGCA के अधिकारियों ने बताया की यह घटना रविवार की है। अधिकारियों ने मुताबिक प्‍लेन में सामान चढ़ाने के बाद एक लोडिंग कर्मचारी को नींद महसूस हुई और फ्लाइट की लोडिंग कंपार्टमेंट में ही सामान के पीछे सो गया। इस दौरान कार्गो का दरवाजा बंद था और प्‍लेन ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर अबू धाबी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी नरसंहार में SIT का बड़ा खुलासा, साजिश के तहत किसानों पर किया गया था हमला

बताया गया कि प्लेन जब अबू धाबी में लैंड किया तो कार्गो कंपार्टमेंट में युवक को देख वहां लोग हैरत में पड़ गए। इसके बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने लोडर कर्मचारी की मेडिकल जांच की जिसमें उसकी शारीरिक स्थिति स्टेबल और नॉर्मल पाई गई। अबू धाबी में अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारी को उसी विमान में एक यात्री के तौर पर वापस मुंबई भेज दिया गया।

DGCA अधिकारियों ने आगे बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक घटना में शामिल एयरलाइन कर्मचारी को हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।