सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, ममता ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
सौरव गांगुली जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी उन्हें हाथ और पीठ में दर्द महसूस होने लगा

कोलकाता। बीसीसीआई चीफ और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है। गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान शनिवार सुबह जिम में एक्सरसाइज़ कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक से हाथ और पीठ में दर्द होने लगा। इसके साथ ही उनकी आँखों के सामने अंधेरा छा गया। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ममता ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Sad to hear that @SGanguly99 suffered a mild cardiac arrest and has been admitted to hospital.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 2, 2021
Wishing him a speedy and full recovery. My thoughts and prayers are with him and his family!
सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ने की खबर सुनकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता ने ट्वीट कर कहा है कि गांगुली को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर वो काफी दुखी हैं। ममता ने कहा कि 'मैं सौरव के जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करती हूँ।' ममता ने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं सौरव और उनके परिवार के साथ हैं।
Wishing you a speedy recovery Dada @SGanguly99
— Anil Kumble (@anilkumble1074) January 2, 2021
सौरव गांगुली के अस्वस्थ होने की खबर सुनकर उनके सहयोगी, मित्र और फैन्स जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम इंडिया के लिए लंबे अरसे तक उनके साथ खेलने वाले पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूँ दादा।