यश दासगुप्ता हैं नुसरत जहां के बेटे के पिता, बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

नुसरत जहां के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र आया सामने, पिता का नाम देबशीष दासगुप्‍ता है दर्ज, ये बंगाली एक्टर यश का असली नाम है, बच्चे का नाम रखा य‍िशान दासगुप्‍ता

Updated: Sep 16, 2021, 08:05 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

बंगाली फिल्म अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र चर्चा में है। जिससे अब खुलासा हो गया है कि बच्चे के पिता यश दासगुप्ता ही हैं। इसी के साथ उन अटकलों पर विराम लग गया है कि नुसरत जहां के बेटे के पिता कौन हैं। नुसरत लंबे वक्त से अपने पति निखिल जैन से अलग रह रहीं थी। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस बीच मीडिया में खबरें आई थी कि नुसरत जहां गर्भवती हैं। तभी से बच्चे के पिता के नाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

नुसरत ने अपनी तरफ से कोई सफाई नहीं दी थी। उन्होंने निखिल के साथ अपनी शादी को अवैध करार दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी तुर्की में हुई थी। जिसे भारत में मान्यता दिलाने के लिए जो कार्रवाई की जानी चाहिए, वह निखिल और नुसरत की ओर से नहीं की गई। निखिल और नुसरत की शादी को लेकर कई सांसदों ने भी सवाल उठाए थे। दरअसल नुसरत ने लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान खुद को बिजनेसमैन निखिल जैन की पत्नी बताया था।

 कोलकाता में नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे को जन्म दिया था। उन्हें यशदास गुप्ता ही डिलिवरी के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे थे। नुसरत की प्रेग्नेंसी पर भी काफी विवाद में हुआ था। वे गर्भवती होने से पहले से अपने पति निखिल जैन से अलग रह रहीं थीं। निखिल ने भी सार्वजनिक तौर पर कह दिया था कि नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी उन्हें नहीं है। बच्चे के पैदा होने के बाद निखिल ने नुसरत को बधाई जरूर दी थी।

और पढ़ें: TMC सांसद और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां बनी मां, कोलकाता के अस्पताल में दिया बेटे को जन्म

हाल ही में नुसरत और यश दासगुप्ता अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ डिनर पर गए थे। जिसकी फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। प्रेग्नेंसी के दिनों में नुसरत ने बाहर आना जाना लगभग बंद कर दिया था। अब वे बेटे के जन्म के बाद कई जगह स्पॉट की जा चुकी हैं। जहां यश दासगुप्ता उनके साथ नजर आए हैं।