देश का सबसे महंगा होटल है रामबाग पैलेस, इसके शाही सुइट का एक दिन का किराया 10 लाख

जयपुर के हैरिटेज होटल रामबाग पैलेस को बेस्ट लग्जरी होटल का अवार्ड मिला, यहां का सुख निवास एंड सूर्यवंशी सुइट भारत का सबसे महंगा सुइट है, राजशाही ठाठ के लिए है फेमस. यहां की खिड़कियों से नाहरगढ़ का किला और अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों का दिखता है नजारा

Updated: Dec 14, 2021, 10:46 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

देश विदेश में अपने लग्जरी होटल्स के लिए फेमस ताज ग्रुप के एक होटल को बेस्ट लग्जरी होटल का अवार्ड मिला है। द आइकोनिक रामबाग पैलेस होटल जयपुर में स्थित है। ये अवॉर्ड एक मैगजीन ने सर्वे के आधार पर दिया है। रामबाग पैलेस देश के सबसे महंगे होटलों में शुमार है। यह बेहद आलीशान है। पर्यटकों को यहां मिलने वाली शाही सुविधाएं खास तौर पर पसंद आती है। रामबाग पैलेस का सबसे महंगा सुइट सुख निवास एंड सूर्यवंशी सुइट है। जिसका एक दिन का किराया करीब 2.5 लाख रुपए हैं। वहीं सीजन में इसकी कीमत 10 लाख रुपए रोज के हिसाब से हो जाती है। द आइकोनिक रामबाग पैलेस के सुख निवास एंड सूर्यवंशी सुइट में रॉयल डाइनिंग रूम और एक मास्टर बेडरूम और इसी से लगा ड्रेसिंग एरिया भी है।

अक्सर देश-विदेश की जानीमानी हस्तियां, शाही परिवारों के लोग, फिल्मी हस्तियां और बिजनेस मैन और विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। रामबाग पैलेस हैरिटेज तर्ज पर बना है। वहीं सुइट के अलावा भी यहां कई तरह के कमरे उपलब्ध है, जिसके लिए पर्यटकों को कम से कम 30-40 हजार से 10 लाख रुपए का किराया चुकाना पड़ता है।

रामबाग पैलेस में सैलानियों को राजसी अहसास के लिए गोल्डन थाली में खाना परोसा जाता है। बर्तनों का शाही अंदाज डायनिंग एक्सपीरियंस लोगों को लग्जरी फील देता है।

होटल में बिजनेस के हिसाब से ग्रुप मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए ट्रेडिशनल रॉयल राजपूती शैली के कई हॉल्स हैं। जो कि राजसी दरबार की तरह नजर आते हैं। रामबाग पैलेस होटल में रॉयल लुक और सिटिंग अरेंजमेंट के साथ वेल इक्विप्ड बार भी है। यह होटल आलीशान एम्बिएंस और बेस्ट सर्विस के लिए जाना जाता है।

रामबाग पैलेस के कमरे काफी बड़े-बड़े और सुंदर हैं। सुख निवास एंड सूर्यवंशी सुइट्स की छत पर गोल्डन वर्क की कारीगरी है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।