10 May Rashifal: आज कठिन परिश्रम के बाद धन प्राप्ति के योग हैं

आज आपकी कला और रचनात्मकता के कारण आपको विशेष प्रतिष्ठा मिलेगी और अचानक धन लाभ होगा।

Updated: May 09, 2021, 06:45 PM IST

Photo courtesy: Facebook
Photo courtesy: Facebook

मेष:- कोर्ट में चल रहे मामले में जो धन से संबंधित हैं, उसमें आज विजयी होंगे, और आपको धन की प्राप्ति होगी। पत्नी के साथ रहें तब स्वभाव की स्थिरता बनाए रखें। अन्यथा घर की शांति भंग होने की संभावना है। कामकाज में कठिनाइयों के बाद भी अच्छा परिणाम रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए दिन बहुत अच्छा है। 

वृष:- औषधियों पर आपकी निर्भरता बढ़ सकती है। बहुत अधिक घूमने फिरने से आर्थिक तंगी आ सकती है, जो पश्चाताप का कारण बनेगी। आज जीवनसाथी की ओर से हर खुशी आपको मिलेगी। इसलिए दिन आनंद दायक होगा। प्रतिष्ठा पूर्वक कामयाबी पाने के लिए आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। कभी तो इन्हें अकेले और कभी सबके बीच में रहकर ख़ुशी मिलती है। इसी क्रम में आज आप अपने लिए अकेले में भी थोड़ा समय निकलेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा और जीवनसाथी की ओर से कुछ अलग कार्य देखने को मिल सकता है।

मिथुन:- आप अपनी पूंजी हास परिहास की शैली का उपयोग स्वयं के स्वस्थ रहने के लिए करें। आज कठिन परिश्रम के बाद धन प्राप्ति के योग हैं। इसलिए यह कह सकते हैं कि दिन मिला जुला परिणाम देने वाला ही होगा। आज आपके द्वारा किए गए किसी कार्य से आपके सहयोगी को झुंझलाहट हो सकती है। आपको प्रेम पूर्ण उदार उपहार मिल सकता है। अपने व्यापार से संबंधित बात किसी से शेयर करने से मुश्किल आ सकती है। आज वैचारिक नवीनता रहेगी और आपके द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य में सफलता कल्पना से अधिक मिलेगी। आज का दिन सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर रहेगा। जीवनसाथी की ओर से विशेष उपहार मिलेगा।

कर्क:- यदि आप अपने जीवन की गाड़ी को सुचारू रूप से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज दूसरों की मदद के लिए भी आपको आगे आना चाहिए। बच्चों को उन्मुक्त छोड़ना समस्या का कारण बन सकता है। अपनी विफलता से उदास होने की बजाए कुछ शिक्षा लेना चाहिए। प्रतिस्पर्धा पूर्ण कार्य थकान का कारण बन सकता है। आपकी कोई योजना खराब होने में जीवनसाथी कारण बन सकते हैं धैर्य से काम लेना होगा।

और पढ़ें: कार्पण्य दोष क्या है

सिंह:- आर्थिक सुधार सुनिश्चित है। ज्ञान की पिपासा के कारण नवीन मित्र बनेंगे। अपने द्वारा किए गए कार्य का श्रेय भी स्वयं ही लेने की कोशिश करें। अपने आश्रितों की मदद करेंगे। अन्य दिन की अपेक्षा जीवनसाथी आज आपका विशेष ध्यान रखेंगे। कठोर परिश्रम के बाद भी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या:- लम्बे समय के लिए किया गया निवेश अच्छी मात्रा में लाभ कराएगा। इस राशि के बच्चों को अध्ययन और भविष्य की योजना के विषय में सोचने की आवश्यकता है। आज आप किसी टूटते हुए दिल को बचा सकते हैं। मीटिंग के समय वाणी का नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अनावश्यक उलझनों से दूर रहकर आज आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आज अपनी मन:स्थिति का बखान कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला:- विवाहित लोगों का धन संतान की शिक्षा पर खर्च होगा। कोई छोटी सी बात परिवार में विवाद का कारण बन सकती है। आज आपकी कला और रचनात्मकता के कारण आपको विशेष प्रतिष्ठा मिलेगी और अचानक धन लाभ होगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाना चाहिए। तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए आप आज खेल में भी हिस्सा ले सकते हैं।

वृश्चिक:- इस राशि के लोगों को आज उधार लेकर न देने वालों से दूर रहना चाहिए। आज किसी विशेष कार्य में बच्चों का सहयोग मिलेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उपेक्षा न करें। आज घर में हवन, कर्मकाण्ड, पूजा पाठ का आयोजन होगा। आज जीवनसाथी की विशेष अनुकूलता रहेगी। क्रिकेट की ओर आप आकर्षित होंगे। ध्यान और योग से आपको लाभ होगा।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

धनु:- अपने आर्थिक खर्चे पर नज़र रखें अन्यथा आगे कठिनाई आ सकती है। आज कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास के कारण नए नए लोग जुड़ेंगे। आज अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपको स्वप्न जगत की ओर ले जाएगा। नए पार्टनर को जोड़ने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए।  

मकर:- यदि सूझबूझ से काम लिया जाय तो आज आपको अतिरिक्त धन का लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समझदारी जीवन में सुख शांति और समृद्धि का कारण बनती है। ऑफिस में किसी ऐसे व्यक्ति का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी कम बनती है। यात्रा लाभप्रद लेकिन महंगी होगी। आज उन्मुक्त भाव से अपनी पसंद का कार्य करें।

कुंभ:- आज लक्ष्मी आपकी ओर आती हुई दिख रही हैं, धन लाभ के योग हैं। आर्थिक अनुबंध अंतिम रूप लेगा। आज आपकी ऊर्जा उच्चस्तरीय होगी। घरेलू कार्य करने में बच्चे मददगार सिद्ध होंगे। काम की परिवर्तित दिशा आपके लिए लाभदायक होगी। यात्रा में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। वैवाहिक जीवन सुन्दर रहेगा।

मीन:- आपके व्यक्तित्व की सुगंधि सबके आकर्षण का केन्द्र रहेगी। आज अपने खर्च को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। समर्पण के मूल्य को समझें और अपने प्रेमी के प्रति कृतज्ञ रहें। आज आप जीवन के अर्थ को समझेंगे। प्रेमी का ख़ास व्यवहार आपको चौंका देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आज आप अपनी पसंद का काम करेंगे। जीवनसाथी आज आपके प्रति अधिक मेहरबान होगा।