11 March Rashifal: नई योजनाओं में भागीदार बढ़ेगी

घर में आए अतिथि आपके भाग्योदय में सहायक होंगे

Updated: Mar 11, 2021, 04:40 AM IST

Photo courtesy: Times of India
Photo courtesy: Times of India

मेष:- आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह अच्छी रहेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृष:- आज आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे अधिक करने का वादा न करें और केवल दूसरों को प्रसन्न करने के लिए स्वयं तनाव में ना आएं। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान की आशंका है। आपके दोस्त आपको ऐसे समय पर धोखा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे अधिक आवश्यकता हो। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

मिथुन:- आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। आज आपके सारे काम आसानी से होंगे। आज आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा। कार्यक्षेत्र में या करोबार में लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। अटके कामों के बावजूद बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा।

कर्क:- मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं। लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। दूसरों की कमियां ढूंढने का अनावश्यक काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है, और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। जिंदगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं।

सिंह:- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चों को रोमांचक यात्रा पर ले जा सकते हैं। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

कन्या:- किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।  

और पढ़ें: महाशिवरात्रि की महिमा

तुला:- आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपकी कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से छुट्टी पायी जा सकती है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है, जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। करियर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से अनुमति अवश्य ले लें। नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे ।

वृश्चिक:- अगर संभव हो तो लंबे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लंबी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं, और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। शाम के समय कुछ हंसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। नई योजनाओं में भागीदार बढ़ेगी। व्यावसाय के प्रति उत्साही होंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

धनु:- आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। अपने समय की कीमत समझें।  उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा।

मकर:- आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है, लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपने जरूरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे।

कुम्भ:- भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनना है, तो आज से ही धन की बचत करें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करने से आपका मूड खराब होगा, साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन:- ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थित सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर समय बरबाद करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।