16 March Rashifal: अच्छी भावनाओं को प्रोत्साहित करें, शांत रहें

अपनी सोच सकारात्मक रखें, कार्य की गुणवत्ता भविष्य में सफलता प्रदान करेगी

Updated: Mar 15, 2021, 01:46 PM IST

Photo Courtesy: FirstCry Parenting
Photo Courtesy: FirstCry Parenting

मेष:- दूसरों की अपेक्षा अपने प्रयासों पर विश्वास करें, इससे चमत्कारिक लाभ होगा। वित्त से संबंधित लाभ और हानि समान रूप से होंगे। आज शरीर में दर्द से परेशानी बढ़ सकती है। नियमित योगाभ्यास से तन मन स्वस्थ रहेगा।

वृष:- आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्य का परिणाम मध्यम रहेगा। संबंधों में सद्भाव की संभावना कम है। आर्थिक मामलों में सावधानी की आवश्यकता है। पाचन संबंधी समस्याओं हो सकती है।

मिथुन:- आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। दिन लाभदायक है। कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। परिवार के साथ कोई यात्रा संभव है। आज शेयर मार्केट के माध्यम से आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य की जाचं कराना पड़ सकता है।

कर्क:- आज आपके काम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। धन निवेश की दिशा में आप कुछ उपयोगी निर्णय ले सकते हैं। परिवार में किसी बीमारी के कारण वित्तीय खर्च होगा, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा।

और पढ़ें: अपने लिए ही होना चाहिए विचार

सिंह:- आज आप अपने दृष्टिकोण से अधिक व्यवहारिक होंगे। धैर्य की आवश्यकता है, कार्य से संबंधित परिवर्तन संभव है। पारिवारिक रिश्तों में सद्भाव की कमी होगी। पैसा सोच समझकर खर्च करें, दिन बहुत ठीक नहीं है। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

कन्या:- कुछ समस्याओं के साथ दिन अच्छा रहेगा। अपने कार्य को पूर्ण करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अनुकूल स्वभाव अपनाने के लिए दिन अच्छा है। स्थिरता बनाए रखने के लिए सुनियोजित खर्च करें। सर्दी की वजह से सर दर्द हो सकता है। विश्राम के लिए समय निकालें।

तुला:- आज आपके लिए परीक्षा का दिन है। स्वयं को प्रगतिशील बनाए रखें। परिवार के संबंध में सुधार के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। सोच समझ कर खर्च करें, खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कुछ मानसिक बैचेनी हो सकती है,इष्ट का ध्यान करें।

वृश्चिक:- बड़ा फैसला लेने के लिए दिन अच्छा है। काम के परिणाम अनुकूल होंगे। अधिकारियों से यश की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक संबंधों का आनंद ले सकेंगे। लघु ऋण के कारण रूपया कमाना आसान होगा। आज आप उत्तम स्वास्थ्य का सुख लेंगे।

और पढ़ें: श्रीराम का चरित्र आदर्श मानव का चरित्र

धनु:- आज आप प्रगति के लिए विभिन्न विचारों का प्रयोग करेंगे। अपने संचार कौशल के कारण अपने अधीनस्थों के साथ अच्छे शब्दों में होंगे। अच्छी भावनाओं को प्रोत्साहित करते हुए शांत रहें। अपने धन को व्यवस्थित करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

मकर:- आज का दिन मिला जुला परिणाम देगा। सोच को सकारात्मक रखें।कार्य की गुणवत्ता भविष्य में सफलता प्रदान करेगी। रिश्ते में स्नेह की संभावनाएं कम हैं। वित्त की स्थिरता के लिए खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मिश्रित रहेगा।

कुम्भ:- आज विकास के लिए कुछ प्रतिज्ञा कर सकते हैं, और कहीं सुदूर यात्रा संभव है। देखभाल के लिए अधिक जिम्मेदारियां होंगी। भाई बहनों के साथ विवाद हो सकता है। आज हानि लाभ दोनों समान रूप से होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन:- परिस्थितियों को परिवर्तित करने के लिए स्वयं को समायोजित करना होगा। आज का दिन व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। धैर्य रखें, आज कुछ तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वित्त की योजना बनाएं और इसका सदउपयोग करें। उच्च रक्तचाप संभव है।