18 April Rashifal: पार्टनरशिप के व्यवसाय में कम लाभ और अधिक हानि की संभावना है

आपकी रचनात्मकता लोगों को आश्चर्यचकित कर देगी, आज आपकी भरपूर प्रशंसा होगी

Updated: Apr 17, 2021, 06:41 PM IST

Photo courtesy: The Telegraph
Photo courtesy: The Telegraph

मेष:- आज अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी अपने प्रबल आत्मविश्वास के कारण आपकी ताज़गी बनी रहेगी। निवेश से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए टाल दें। आज पैतृक संपत्ति मिलने की खबर से घर के लोग प्रसन्न हो जाएंगे। समझदारी से लिया गया निर्णय कार्य में सफलता दिलाएगा। नवीन परियोजना प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक लाभ की दिशा में स्वयं के विचारों का प्रयोग करें। गुप्त शत्रु आपके दुष्प्रचार में संलग्न रहेंगे।

वृष:- आज अचानक आए अप्रत्याशित खर्च के कारण आर्थिक दबाव पड़ सकता है। कोई वृद्ध रिश्तेदार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में संवेदनशीलता रहेगी। किसी का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है।

मिथुन:- नियमित व्यायाम और ध्यान आपके लिए अच्छा है। उसकी उपेक्षा न करें। आज के दिन निवेश करने से बचे, क्योंकि इसके कारण परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपके प्रिय से कुछ मतभेद हो सकता है। आज अचानक कोई यात्रा हो सकती है, जो तनावपूर्ण रहेगी।

कर्क:- आज वित्तीय अनिश्चितता आपके तनाव का कारण बन सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य के कारण बनी बनाई यात्रा स्थगित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचना चाहिए। आपको मिलने वाले पुरस्कार का समय टल सकता है। जिसके कारण आप हतोत्साहित अनुभव करेंगे। परोपकार और सामाजिक कार्य आपको आकर्षित करेंगे। यदि आप ऐसे अच्छे कार्यों में समय दें तो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बहुत बढ़ जाएगी।

और पढ़ें:- महात्मा और सिद्ध पुरूष को कैसे पहचानें

सिंह:- अपने आत्मविश्वास और तीव्र मस्तिष्क का भरपूर प्रयोग आपको करना चाहिए। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन उचित परामर्श दाता हो तभी निवेश करें। आज भाई कल्पनातीत सहयोग करेगा। आपकी सीखने की प्रवृत्ति आपको प्रशंसा दिलाएगी। आपको अपने दायरे से बाहर निकल कर उच्च पदस्थ लोगों से मिलने जुलने की आवश्यकता है।

कन्या:- सर्वांगीण विकास के लिए जीवन में नैतिकता बहुत आवश्यक है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन को स्वस्थ रखना नितान्त आवश्यक है। लम्बे समय से अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आपके द्वारा किया गया कार्य आपको विजयी बनाएगा। विवादों से बचें नहीं तो इससे रिश्ते कमजो़र होंगे।

तुला:- आज प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन पूर्ण और लाभप्रद होंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ग़लतफ़हमी के कारण प्रिय के साथ संबंध में दरार पड़ सकती है। प्रेम को गंभीरता से लेना चाहिए। आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। और सफलता प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। तनाव से बचने के लिए कुछ समय बच्चों के साथ रहना चाहिए।

वृश्चिक:- किसी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व संतुलित दृष्टि से दोनों पक्षों को लेना आवश्यक है। अपने निकटस्थ लोगों से विवाद करने से बचें अन्यथा अकेले रह जाएंगे। अपने प्रिय के अपराधों को क्षमा करके संबंध सुधार लेना चाहिए। अगर आप यात्रा में हैं तो सामान को सुरक्षित रखें अन्यथा चोरी होने की संभावना है।

और पढ़ें:- श्रद्धा से तो भक्त भी कर सकता है भगवान पर शासन

धनु:- आज आप भरपूर ऊर्जावान होंगे। अत्यधिक खर्च परेशानी का कारण बन सकता है। जो लोग आपको पीछे की ओर खींच रहे हों उन्हें संभालने की आवश्यकता है। आज आपको काम से संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा आपको औरों से आगे ले जाएगी। आज आपके सहयोगी आपको अच्छा परामर्श दे सकते हैं। ग़लत सलाह देने वालोँ से सावधान रहें।

मकर:- मित्रों के माध्यम से किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से परिचय होगा, जो आपको प्रभावित करेगा। आज आपके द्वारा किया गया अतिरिक्त खर्च पश्चाताप का कारण बन सकता है। आपकी उदासी जीवनसाथी के तनाव का कारण बन सकती है। आपका संघर्षशील स्वभाव आपकी क्षमता को ख़ास पहचान दिलाएगी।

कुम्भ:- आज सहयोगियों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आज दिन मिला जुला रहेगा। अतः अतिरिक्त खर्च से बचें। बच्चों की ओर से निराशा मिल सकती है। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगी भी होगी।

मीन:- शांत और तनाव रहित रहने से आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक कोई खर्च आने से परेशानी का अनुभव होगा। वाहन चलाने में असावधानी किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है। आपकी रचनात्मकता लोगों को आश्चर्यचकित कर देगी और प्रशंसा के पात्र होंगे। पार्टनरशिप का व्यवसाय लाभ कम हानि अधिक देगा। कोई आपका अतिरिक्त फ़ायदा उठा सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े कार्य आपकी जागरुकता बढ़ाएंगे।