19 March Rashifal: सफलता पाने के लिए बड़ों के परामर्श से कार्य करें, लाभ अवश्य होगा

गोपनीय विषयों की गोपनीयता बनाए रखने में ही भलाई है, इसे किसी के सामने प्रकट ना करें

Updated: Mar 19, 2021, 04:05 AM IST

Photo Courtesy: Fearless Soul
Photo Courtesy: Fearless Soul

मेष:- आपकी लगन और परिश्रम लोगों के लिए अनुकरणीय होगा और इसके कारण आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आज प्रिय की पसंद का परिधान धारण करें, अन्यथा उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। पारिवारिक परेशानियों के कारण अप्रत्यक्ष रूप से वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। आप में से कुछ मानसिक श्रम, तो कुछ लोग भविष्य की योजना बनाने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।

वृष:- आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएं उलझन का कारण बन सकती हैं। इससे बचने के लिए कुछ रुचिकर विषयों का अध्ययन करना चाहिए। गृह कार्य सम्पादित करने में संतान का सहयोग मिलेगा। आज आपके अत्यंत प्रिय के मिलने की संभावना है। अगर आप लाभ चाहते हैं तो अपने बड़ों के परामर्श के अनुसार कार्य करें लाभ अवश्य होगा।

मिथुन:- आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। अगर कोई नजदीकी व्यक्ति आपसे ईर्ष्या का भाव रखता है, तो आप स्वयं शांत चित्त रहें। प्रिय में कमी ढूढ़ने में अपना समय नष्ट न करें। आज जीवनसाथी से मतभेद संभव है, इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। नेत्र रोगियों को धूल,धुआं और सूर्य की रोशनी से बचना चाहिए।

कर्क:- आज किसी बड़े के आशीर्वाद से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। पिछले परिश्रम का फल मिलने का समय अब आ गया है। आज दिन आपके लिए सौभाग्यशाली है। अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का प्रयोग करते हुए किसी पार्टी का समायोजन कर सकते हैं। गोपनीय विषयों को गोपनीय ही रहने दें, किसी के सामने प्रकट ना करें। छोटे व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।

और पढ़ें: जानिए कौन सा सुख वास्तव में दुःख है

सिंह:- आज नवीन अनुबंध लाभप्रद होंगे। निवेश में शीघ्रता न करें। आपका आकर्षक स्वभाव और व्यक्तित्व नवीन मित्र बनाने में आपकी मदद करेगा। आज गृहकार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घरेलू चीज़ों के प्रयोग में लापरवाही न करें।

कन्या:- आज कुछ आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, जिनके कारण आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। घर की परिवर्तित परिस्थितियों के कारण आत्मीय से अनबन हो सकती है। समयाभाव के कारण प्रिय का मूड बिगड़ सकता है। अपने कार्य को सावधानी पूर्वक करें।

तुला:- सुख का स्वाद बढ़ाने के लिए जीवन में कुछ समय के दुख भी आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन अधिक खर्च योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकते हैं। आपकी उदारता का लोग अतिरिक्त लाभ उठाते हैं। सावधान रहें अन्यथा आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। यह ध्यान रहे कि ईश्वर उसी पर कृपा करते हैं जिनके ऊपर आत्म कृपा रहती है।

वृश्चिक:- आज मानसिक उथल पुथल हो सकती है। भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। एकाग्रता पूर्वक किए गए परिश्रम से आपको सफलता प्राप्त होगी। चुगलखोरों से बचें ये आपका संबंध बिगाड़ सकते हैं। वाहन संचालन में नियंत्रण रखें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

और पढ़ें: सहज और स्थायी सुख की राह

धनु:- आज अपने प्रिय से दूर होने का कष्ट सताएगा। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें जिसकी तलाश थी, वह पहचान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। इस राशि के अधिकांश लोगों की समस्या यह है कि केवल कल्पना करते हैं, उसे साकार करने के लिए प्रयत्न नहीं करते। आपके सुंदर स्वभाव का आकर्षण लोगों को आकर्षित करेगा। 

मकर:- आप अपने सक्रिय मस्तिष्क से बड़ी उम्र में भी नई चीज़ सीख लेंगे। आर्थिक संकट के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। कोई समस्या परिवार की शांति भंग कर सकती है। ऑफिस में आपकी योजनाओं में कोई अड़चन पैदा कर सकता है, अतः सावधान रहें। आपकी पारखी दृष्टि ही आपके विकास का कारण है।

कुम्भ:- आज पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज अपना निर्णय स्वयं लें। प्रिय की दूरी मुश्किल में डाल सकती है। जीवनसाथी के किसी अप्रिय व्यवहार को नज़रअंदाज़ करें।

मीन:- आज आपको नई योजनाएं आकर्षित करेंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। लाभ चाहते हैं तो दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। आपका रूख़ा व्यवहार साथी का मूड खराब कर सकता है। रिश्ते को गंभीरता से लें। आज कोई आपका शुभचिंतक किसी आपकी योजना में निवेश करेगा जो लाभप्रद रहेगा।