मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया सन्यास का ऐलान, फ़िटनेस और थकान को बताया वजह

भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया सन्यास का ऐलान, बोलीं- मेरा बेटा सिर्फ तीन साल का है, उसके साथ इतनी यात्रा कर उसे जोखिम में डाल रही हूं

Updated: Jan 19, 2022, 11:59 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने इस खेल से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ने इसके लिए अपने शरीर की कमजोरी को मुख्य कारण बताया है। 35 वर्षीय सानिया ने कहा है कि उनके घुटनों में दर्द रहता है और पहले जैसी एनर्जी नहीं बची है। सानिया के सन्यास के बाद उनके फैन्स मायूस हो गए हैं।

दरअसल, सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंची हैं। बुधवार को एक मुकाबले में सानिया मिर्ज़ा को हार का सामना करना पड़ा। वह अपनी यूक्रेनियन पार्टनर नादिया किचनोक के साथ वह एक घंटा 37 मिनट भी नहीं टिक पाईं। उन्होंने यह मैच 4-6, 6-7 से गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने सन्यास का ऐलान किया।

सानिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की इसके लिए काफी सारे कारण हैं। यह इतना सरल नहीं है। अब मैं नहीं खेलूंगी। 35 वर्षीय सानिया ने आगे कहा कि, 'मेरा शरीर अब कमजोर हो रहा है। आज मेरे घुटने में सचमुच काफी दर्द हो रहा है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि इसके कारण ही हम हारे, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मुझे उबरने में थोड़ा समय लग रहा है क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है।'

इसके बाद साल 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। साल 2004 में, सानिया को भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। सानिया मिर्जा को टेनिस खेल में दिए योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2006 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा है। पद्मश्री पाने वाली सानिया देश के सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी हैं।