कुश्ती में प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड, लोग ओलंपिक मेडल जीतने की देने लगे बधाई
प्रिया मलिक ने विश्व कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है, जो कि हंगरी में आयोजित किया जा रहा है

नई दिल्ली। भारतीय रेसलर प्रिया मलिक ने भारत का नाम रोशन किया है। प्रिया मलिक ने विश्व कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम हासिल किया है। प्रिया मलिक की इस जीत के बाद भारत में उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया है।
Proud moment big big congratulations to our first gold medalists #priyamalik #proudonyou#Olympics #Olympics2021 #firstgoldmedal #Cheer4India pic.twitter.com/n1xM63bUFA
— Maushmi_49 (@MaushmiGoswami4) July 25, 2021
Here we go again..
— Piyush Kumar (@PiyushK9641) July 25, 2021
The women power
First gold medal of tokyo olympic 2020#priyamalik pic.twitter.com/yv88pbOzoE
लेकिन प्रिया मलिक को उनकी जीत की बधाई देते समय भारतीय खेल प्रशंसक बड़ी गलती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रिया मलिक को ओलंपिक जीत की बधाई दे रहे हैं। जबकि प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित किए गए वर्ल्ड रेसलिंग कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। प्रिया मलिक को बधाई देते समय लोग टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मिलने की बात कर रहे हैं। जो कि सरासर गलत है।
यह भी पढ़ें : टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जीत रचा इतिहास
प्रिया मलिक की इस जीत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी बधाई दी है। प्रिया मलिक ने 75 किलोग्राम वर्ग में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से करारी शिकस्त देकर यह जीत हासिल की है। प्रिया मलिक इससे पहले 2019 में आयोजित हुए खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा 2020 में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भी प्रिया मलिक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।