Chhattisgarh : रविवार को 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus india रायपुर एम्स में एक डॉक्टर और दो लैब टेक्नीशियन कोरोना की चपेट में 

Publish: Jun 07, 2020, 10:47 PM IST

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। रविवार को 59 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 36 मरीज रायपुर के अलग-अलग इलाकों से हैं। इसके अलावा कवर्धा से 12, कोरबा से 8 और दुर्ग से 3 नए मरीजों मिले हैं। जिन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार देर रात 74 नए मामले सामने आए थे। जिनमें एम्स के एक डॉक्टर और दो लैब टेक्नीशियन भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। नए मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में 793 एक्टिव केस हैं और 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है।