CG PSC PRE Result: नहीं मिले उपयुक्त उम्मीदवार

पीएससी 2019 की प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख 9 हजार 360 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से सिर्फ 3617 का ही सलेक्शन मेंस परीक्षा के लिए हो सका है।

Publish: Jun 13, 2020, 06:47 AM IST

Photo courtesy : punjab kesari
Photo courtesy : punjab kesari

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्री एक्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में 3617 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब मेन्स के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जारी रिजल्ट के अनुसार प्री परीक्षा में उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलने के  कारण मेन्स के लिए कम ही अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 9 फरवरी को राज्य सेवा परीक्षा -2019 के लिए परीक्षा आजोजित की थी। जिसमें 242 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। पीएससी 2019 की प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख 9 हजार 360 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से सिर्फ 3617 का ही सलेक्शन मेंस परीक्षा के लिए हो सका है। पीएससी 2019 में पहले 224 पदों के लिए ही अधिसूचना जारी की गयी थी। पीएससी की संशोधित अधिसूचना में नायब तहसीलदार और सहायक जेल अधीक्षक के पूर्व निर्धारित पदों में बढ़ोतरी कर दी थी। जिसके बाद नायब तहसीलदार के 30 और सहायक जेल अधीक्षक के 09 पदों पर इस परीक्षा के माध्यम से भर्ती की होनी है।

इस परीक्षा में 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 डीएसपी के पद हैं।  डिप्टी कलेक्टर के 15 पद में से 07 पद सामान्य वर्ग के लोगों के लिए होंगे, वहीं 02 सामान्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 224 की जगह अब कुल 242 पदों के लिए इस प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाएगी। डीएसपी के 30 पदों में से 05 पद बैकलॉग के लिए भरे जाएंगे। 10 पद सामान्य वर्ग के लिए होंगे, वहीं 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वित्त सेवा के अफसर के 11 पद होंगे, जबकि खाद्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और वाणिज्य कर विभाग में उप पंजीयक के सिर्फ एक- एक पदों पर भर्ती होगी।