छत्तीसगढ़ में महिला जनप्रतिनिधि से पिटते-पिटते बचे IAS अधिकारी, SP के पास पहुंचा मामला
मुंगेली में महिला पंचायत सदस्य ने IAS को मारने के लिए उठाया चप्पल, जातिगत टिप्पणी करने को लेकर भड़की महिला, IAS ने की महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिनकी पहचान पंचायत की सदस्य के तौर पर हुई है वह एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को चप्पल से मरने की कोशिश कर रही है। महिला पंचायत सदस्य ने अधिकारी पर जातिगत गाली-गलौज व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारी ने भी महिला पर चप्पल से पीटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
वीडियो में मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास और जिला पंचायत की सभापति लैला ननकु भिखारी हैं। लैला नानकु ने व्यास पर दुर्व्यवहार और जातिगत गाली गलौज के आरोप लगाए हैं और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैला 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रोहित को मारने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है।
चप्पल से आईएएस अफसर को पीटने की कोशिश
— Ravi Miri ABP News (@RaviMiri1) December 24, 2021
सीईओ रोहित व्यास को पीटने की कोशिश जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू ने की है,महिला का आरोप,सीईओ साहब ने जातिगत टिप्पणी की है।
नोट- घटना मुंगेली जिले के जिला पंचायत ऑफिस का है@gyanendrat1 pic.twitter.com/UOJR1l7JN6
मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि महिला जनप्रतिनिधि लैला ननकू भिखारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह गुरुवार को अपने पति के साथ लंबित कार्य की स्वीकृति के लिए व्यास के पास पहुंची तब व्यास ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया। लैला के मुताबिक अधिकारी ने जाति के आधार पर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि तुमलोग सुधर नहीं सकते साथ ही और पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी। यह बात सुनकर लैला गुस्सा आ गया और उसने चप्पल उतार ली।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, 15 में 13 सीटों पर जमाया कब्जा
उधर आईएएस अधिकारी ने भी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। व्यास ने शिकायत में कहा है कि जब वह अपने कक्ष में थे तब भिखारी और उनके पति ने कथित तौर पर उन पर कार्यों को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। अधिकारी के मुताबिक जब महिला आक्रामक हो गई तब वह अपने कक्ष से निकल गए लेकिन महिला ने उनका पीछा किया और उन्हें चप्पल से मारने का प्रयास किया। IAS अधिकारी ने महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।