धमतरी पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, 10 लाख रुपए के साथ 6 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने जुए की फड़ लगाते 6 लोगों को गिरफ्तार किया, मौके से 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद, पकड़े गए जुआरियों को राजनैतिक पार्टियों से हैं सबंध

Updated: Jun 14, 2021, 07:45 AM IST

Photo Courtesy: jantaserishta
Photo Courtesy: jantaserishta

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पुलिस ने 6 जुआरियों को जुए की फड़ लगाते गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से करीब 10 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए सभी जुआरी संभ्रांत परिवारों से हैं, कई जुआरी बड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े बताए जा रह हैं। कोतवाली थाना पुलिस को इलाके में जुए की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस इलाके में लंबे वक्त से जुआ खेला जा रहा था। जहां शहर के नामी लोग जुआ खेलने आते रहे हैं।

पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तत्परता से दबोच लिए गए। पुलिस का कहना है कि जुआरी यहां रोजाना लाखों रुपए का दांव खेलते थे। मुबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जुआरियों से पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई से पहले धमतरी पुलिस ने जिले के कुरुद इलाके से 8  जुआरियों को गिरफ्तार किया था। चौकी बिरेझर पुलिस और कुरुद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों से करीब 20 हजार रुपए 2 मोबाइल फोन बरामद हुए थे।