रायपुर: सैनेटाइजर पीने से दो लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक, शराब नहीं मिलने पर अल्कोहल वाले सैनेटाइजर का किया था नशा

रायपुर में कोरोना लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद हैं, चार दोस्तों ने नशे के लिए शराब नहीं मिलने पर सैनेटाइजर पी लिया, दो की तड़प-तड़प कर मौत, दो की हालत गंभीर

Updated: May 03, 2021, 11:18 AM IST

Photo courtesy: etv bharat
Photo courtesy: etv bharat

रायपुर। राजधानी के राजीव आवास बस्ती में नशे की लत चार लोगों की जान की दुश्मन बन गई। रविवार को चार दोस्तों ने नशे के लिए शराब नहीं मिलने पर सैनेटाइजर पी लिया। जिसके बाद देर रात चारों की तबीयत बिगड़ गई। जिनमें से दो दोस्तों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। रात में हालत बिगड़ने पर चारों को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मरने वालों की पहचान राजू छुरा और विजय चौहान के रूप में हुई है। वहीं इनके दो साथियों चंदन तिवारी और अनिल छेडिया का अंबेडकर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, दोनों की हालत गंभीर है।  

रायपुर की गोल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि इन चारों ने सुन रखा था कि सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है। शराब नहीं मिलने से चारों परेशान थे। जिसके बाद चारों नशेड़ियों ने सैनेटाइजर से ही नशा करने की ठानी। रविवार देर रात चारों ने महफिल जमाई और सैनिटाइजर पी लिया। जिसके बाद जब वे घर पहुचें तब उनकी हालत बिगड़ गई।

और पढ़ें: छत्तीसगढ़: कोरोना रिकवरी रेट में आया सुधार, बीते 24 घंटों में 12 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

आनन फानन में घरवालों ने उन्हें सराकरी अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिनमें से एक ने बताया कि उन चारों ने सैनेटाइजर का नशा किया था। दो लोगों की मौत हो गई है, दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।