दीपिका ने वीडियो शेयर कर फैंस को डराया, Horror Video देख फैंस ने कहा मार डालेगी क्या

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया पर डरावने वीडियो को देखकर हैरान हो रहे फैंस, हारर फिल्म के प्रमोशन की लगी अटकलें

Updated: Jul 28, 2021, 10:01 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपने चुनिंदा वीडियो ही शेयर करती हैं, लेकिन जब भी वे कुछ शेयर करती हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इनदिनों दीपिका का एक हारर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे थोड़ा डराने की कोशिश कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर डर लग रहा है। साथ ही फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि वीडियो शेयर करने के पीछे दीपिका का क्या मकसद है। इस हारर वीडियो के बारे में लोगों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि अब दीपिका हॉरर मूवी का हिस्सा बनने जा रही हैं। जिसके बारे में लोगों को अपडेट करने के लिए उन्होंने प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया है।

 

इस डरावने ब्लैक एंड व्हाइट इंस्टाग्राम रील में दीपिका का फोटो नजर आता हैं। पहले नजर आने वाला फोटो जूम होते होते वीडियो में तब्दील हो जाता है। फिर बेजान फोटो में जान आ जाती है। इसके बाद दिखाया गया है कि एक और दीपिका इस फोटो में होने वाले चेंज को तब तक देखती रहती है जब तक कि वह अलग नहीं हो जाती। एक्टर ने वीडियो के साथ एक भूत का इमोजी शेयर किया है।

दीपिका के इस वीडियो को उनके पति रणवीर सिंह, को एक्टर विक्रांत मैसी, अर्जुन कपूर और कोंकणा सेन शर्मा, आलिया भट जैसे कई कई स्टार्स ने शेयर किया है। इस हारर  रील को फैंस ने भी बहुत पसंद किया है।

इस वीडियो से कुछ दिनों पहले अपनी पति रणवीर सिंह के बर्थडे पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका और रणवीर का डांस देखकर फैंस हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे। पहले दीपिका ने खूब हंसाया और अब उनका नया पोस्ट लोगों को डरा रहा है।

 

वर्क फ्रंट  की बात करें तो दीपिका की कई फिल्में बैक टू बैक रिलीज को तैयार हैं। अपने पति रणवीर सिंह के साथ वे कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाली है। कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज लगातार टलती जा रही है। वहीं वे नाग अश्विन की फिल्म फाइटर में रितिक रोशन के साथ  स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

 अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से ही रितिक के साथ काम करने का सपना देखने वाली दीपिका फाइटर के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। खबर है कि डिंपल गर्ल अपने हिस्से के एक्शन सीन्स खुद करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग कोरोना प्रोटोकाल के तहत हो रही है। फाइटर 2022 में रिलीज होने की बात कही जा रही है। 

फिल्म पठान में वे शाहरुख खान के साथ धमाकेदार एक्शन करती दिखने वाली हैं। फैंस एक बार फिर शाहरुख और दीपिका को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, दीपिका ने शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था, वहीं चेन्नई एक्सप्रेस भी इस जोड़ी को खूब सराहा गया था। हैप्पी न्यू इयर में भी दोनों की केमेस्ट्रीं फैंस को पसंद आई थीं।

और पढ़ें: पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

 दीपिका की एक औऱ फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, जो की द इंटर्न का हिंदी रीमेक है, इस अनाम फिल्म का डायरेक्शन शकुन बत्रा ने किया है।