नेहा कक्कड़ के गाने में दिखेंगे रूबीना और उनके पति अभिनव , पोस्टर रिलीज

18 मार्च को नेहा कक्कड़ का नया गाना रिलीज होने जा रहा है, इस गाने में बिगबॉस विनर रुबीना दिलेक और उनके पति अभिनव शुक्ला नजर आने वाले हैं

Updated: Mar 11, 2021, 07:12 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बिग बॉस 14 के बाद तो जैसे रुबीना दिलेक और अभिनव शुक्ला की गाड़ी ने रफ्तार ही पकड़ ली है। रियल से रील लाइफ तक उनकी जिंदगी में एक के बाद एक नए अचीवमेंट जुड़ते जा रहे हैं। बिगबास रियालिटी शो के बाद पहली बार दोनों एक साथ  नेहा कक्कड़ के गाने में नजर आने वाले हैं। रुबीना ने हाल ही में उसका पहला लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर में रुबीना और अभिनव मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों स्विमिंग पूल के पास खड़े हैं। गाने में आवाज नेहा कक्कड़ की है, म्यूजिक रजत नागपाल का है।

 

नेहा कक्कड़ का 'मरजानिया' गाना रिलीज होने वाला है, जिसमें अभिनव रुबीना की पॉपुलर जोड़ी नजर आएगी। इस गाने को इस पावर कपल पर फिल्माया गया है। गाने का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रुबीना और अभिनव का लुक काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। गाने के लिए फैंस को अभी एक हफ्ता इंतजार करना होगा। 'मरजानिया' सान्ग 18 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।

शक्ति फेम रुबीना की डिमांड बिगबॉस जीतने के बाद काफी बढ़ गई है। इनदिनों रुबीना औऱ अभिनव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस को अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं। कुछ दिनों पहले रुबीना ने एक पोस्ट में लिखा था कुछ खास आपके लिए जल्द आने वाला है। शायद रुबीना इसी गाने के बारे में लोगों को हिंट देने चाह रही थी।

 

बिगबास के शो में जाने से पहले अभिनव औऱ रूबीना की शादी को लेकर कहा जा रहा था कि उनका तलाक होने वाला है, लेकिन बिगबॉस के शो में आने के बाद उनका रिश्ता मजबूत हुआ है। अब दोनों एक साथ नई शुरुआत कर रहे हैं।