Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस बिपासा बसु ने सेलीब्रेट किया 42वां बर्थ डे

राज फेम बिपासा बसु भले ही फिल्मों में अब कम नजर आती हैं, लेकिन आज भी उनकी फैंन फालोइंग में कोई कमी नहीं है, वे प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही हैं

Updated: Jan 08, 2021, 12:18 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

बॉलीवुड की सांवली सलोनी एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बिपाशा एक विश मांगते हुए केक काटती नजर आ रही हैं। इनदिनों उनके डियर हसबैंड शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं, उन्होंने अफनी वाइफ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके विश किया।

 

बिपाशा सोशल मीडिया पर अपने फोटो, वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, फैंस इन्हें काफी लाइक करते हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट लिखा है, वे कहती हैं कि ‘पिछला साल पूरी दुनिया के लिए मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन जब आपके पास परिवार, सच्चा प्यार और लाखों लोगों का आशीर्वाद हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। बिपाशा ने दोस्तों और फैंस के इस प्यार और शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू कहा है। वहीं बिपाशा के पति करण ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया है, और खूब प्यार जताया है। 

 

दिल्ली में जन्मी बिपाशा कोलकाता में पली बढ़ी हैं। बचपन में वे डाक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ औऱ ही मंजूर था, 16 साल की उम्र में उन्होंने गोदरेज सुपर मॉडल कांटेक्ट जीता था। जिसके बाद उन्होंने 1996 में मॉडलिंग से करियर का आगाज किया था।

2001 में अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी से बिपाशा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अजनबी के लिए बिपाशा को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उसके बाद राज, धूम 2, जिस्म, बचना ए हसीनों, क्रीचर, अलोन, रेस जैसी फिल्मों में काम किया। डस्की स्किन वाली बिपाशा ब्यूटी प्रोडक्ट्स को एंडोर्स नहीं करतीं, उनका मानना है कि ब्यूटी प्रोजक्ट्स एक झूठा सपना हैं।

विपाशा बसू का नाम उनके कई को एक्टर्स के साथ जुड़ा, जिनमें मिलिंद सोमन, डीनो मोरिया, जान अब्राहम, राणा दग्गुबाति, हरमन बवेजा शामिल हैं, आखिरकार बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को अपना जीवन साथी चुना है। बिपाशा-करण के साथ मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। आज बर्थ डे पर उन्हें मिस कर रही हैं।